Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'भगवान राम के लिए कोई स्टार सूटेबल नहीं', रणबीर कपूर स्टारर Ramayana की शूटिंग के बीच ये क्या बोल गए अरुण?

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 03:37 PM (IST)

    रामानंद सागर की रामायण शो में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) जल्द ही नितेश तिवारी की आगामी फिल्म रामायण में दशरथ की भूमिका नि ...और पढ़ें

    अरुण गोविल ने रामायण में राम के किरदार को लेकर दिया बयान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अरुण गोविल ने रामायण में राम के किरदार को लेकर दिया बयान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अरुण गोविल रामायण मूवी में बने हैं दशरथ
    2. रामायण में राम का किरदार निभा चुके अरुण
    3. अरुण को रामानंद की रामायण से मिली पहचान

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब भी अरुण गोविल (Arun Govil) का जिक्र होता है, तो सबसे पहले रामायण शो की भगवान राम वाली छवि सामने आ जाती है। उन्होंने भले ही तमाम फिल्मों में काम किया, लेकिन अरुण को वैसी पॉपुलैरिटी नहीं मिली, जैसे रामानंद सागर की रामायण (Ramanand Sagar Show Ramayan) में भगवान राम का किदार निभाकर मिली।

    रामायण में राम की भूमिका निभाकर घर-घर में वह इतने मशहूर हो गए थे कि लोग उनकी पूजा करते थे। एक बार तो एयरपोर्ट पर एक शख्स ने उनके पैर ही छू लिए थे। अब वह एक बार फिर रामायण से जुड़ने जा रहे हैं। वह नितेश तिवारी निर्देशित रामायण में राजा दशरथ का किरदार निभाने वाले हैं जिसमें भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं।

    भगवान राम के लिए नहीं कोई सूटेबल?

    इस बीच अरुण गोविल ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रामायण की शूटिंग के बीच कहा है कि कोई भी एक्टर भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए सूटेबल नहीं है। इसके लिए कोई बाहर से कलाकार लाना चाहिए। एनडीटीवी के साथ बातचीत में अरुण गोविल ने कहा, "मुझे नहीं लगता है कि कोई सूटेबल है। तीन-चार लोगों ने इसे रीक्रिएट करने की कोशिश की है लेकिन वे सफल नहीं हुए।"

    यह भी पढ़ें- Ramayana मूवी में TV के 'महादेव' की एंट्री, रणबीर कपूर की फिल्म में भगवान शिव का निभाएंगे किरदार

    Arun Govil in Ramayan Serial - X

    इंडस्ट्री के बाहर से लाना चाहिए कलाकार?

    अरुण गोविल ने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमारे लाइफटाइम में किसी को रामायण को फिर से बनाने की कोशिश करनी चाहिए। जहां तक राम का किरदार निभाने वाले किसी अभिनेता की बात है, तो सभी मौजूद अभिनेता, इस समय सभी सितारे - मुझे नहीं लगता कि कोई भी सूटेबल है। शायद आप इंडस्ट्री के बाहर से किसी को ढूंढ सकते हैं।"

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी रामायण?

    नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। अरुण उनके पिता दशरथ बने हैं। फिल्म मे माता सीता का किरदार साई पल्लवी, हनुमान की भूमिका सनी देओल और रावण का किरदार यश निभाने वाले हैं। यह फिल्म दो भाग में रिलीज होने वाली है। पहला पार्ट अगले साल दीवाली पर आएगा और दूसरा 2027 की दीवाली पर रिलीज किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- Yash ने शुरू की 'रामायण' की शूटिंग, सेट से पहली तस्वीर आई सामने; Guy Norris सिखा रहे एक्शन सीक्वेंस