विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aruna Irani की बहन भी रही सिनेमा की बड़ी स्टार, कभी एक दूसरे के साथ नहीं किया काम

Published: Mon, 23 Jun 2025 02:43 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jun 2025 03:03 PM (IST)

Arun Irani Sister: अरुणा ईरानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री में से एक हैं। 6 दशकों से वह एक्टिंग ...और पढ़ें

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी (फोटो क्रेडिट- IMDB)

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी (फोटो क्रेडिट- IMDB)

HighLights

  1. कौन हैं एक्ट्रेस अरुणा ईरानी की बहन

  2. लेडी खलनायिका के तौर पर हैं फेमस

  3. बहन संग रिश्ते पर खुलकर बोलीं अरुणा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी सितारों के परिवार के सदस्य या भाई बहनों का एक्टिंग के फील्ड में एक्टिव होना आम बात है। जिनमें कुछ सफल हो पाते और कुछ गुमनामी के साये में खो जाते हैं। इस आधार पर आज हम आपको वेटरन एक्ट्रेस अरुणा ईरानी की एक बहन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सिनेमा जगत की एक बड़ी स्टार रही हैं। 

लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि अरुणा ने कभी भी अपनी इस कजिन सिस्टर के साथ स्क्रीन शेयर नहीं की है और न ही उनके साथ अरुणा ईरानी की कुछ खास बनती है। आइए जानते हैं कि वो अदाकारा कौन सी है। 

कौन हैं अरुणा ईरानी की कजिन सिस्टर

अरुणा ईरानी हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री में से एक हैं। 60 के दशक से वह बतौर एक्ट्रेस फिल्मी जगत में एक्टिव हैं और इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड-साउथ सिनेमा को मिलाकर 500 से ज्यादा मूवीज में काम किया है। बड़े पर्दे के अलावा अपनी अदाकारी का जलवा अरुणा ने छोटे पर्दे पर भी बिखेरा है। उन्होंने लहरें रेट्रो को दिए एक इंटरव्यू में अपनी कजिन सिस्टर और बॉलीवुड के फेमस एक्ट्रेस बिंदु को लेकर खुलकर बात की है। अरुणा ने बताया है-

ये भी पढ़ें- फिल्म से निकाला, सीन काटे... Rekha ने अपनी ही सहेली से छीनी मूवी, सालों बाद एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा

actressbindu

बिंदु मेरी मौसेरी बहन हैं। दरअसल मेरे नाना की दो पत्नियां थीं और बिंदु दूसरी वाली नानी की फैमिली से आती है। मेरी सौतेली मौसी की बेटी के तौर पर बिंदु भी हमारे परिवार का हिस्सा रही हैं।

arunairani

लेकिन हम दोनों के बीच कभी ज्यादा अधिक लगाव नहीं रहा है और न ही हमने एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताया है। बिंदु के पिता का नाम नानू भाई देसाई था, जो सिनेमा के फेमस डायरेक्टर हुआ करते थे। मेरी मां के पास अधिक पैसे नहीं हुआ करते थे तो वह हम लोगों से बचकर चलते थे। एक ये भी कारण है, जो हमारे आपसे संबंध कुछ ठीक नहीं रहे।

बिंदु सिनेमा की बड़ी स्टार 

जिस तरह से हिंदी सिनेमा में अरुणा ईरानी का बतौर एक्ट्रेस कद बड़ा है, ठीक उसी आधार पर बिंदु ने भी अपना एक खास मुकाम हासिल किया है। खासतौर पर लेडी खनायिका के तौर पर बिंदु का कोई मुकाबला नहीं रहा है। 

ये भी पढ़ें- कैंसर से लेकर दोनों किडनी फेल होने तक, 78 साल की Aruna Irani ने क्यों छुपाई बीमारी? कहा- मैं डरती थी कहीं...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।