Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nach Re Patarki 2.0: 100 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना, कम समय में बनाया रिकॉर्ड

    By Abhishek TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 26 May 2022 10:04 AM (IST)

    Bhojpuri Song Nach Re Patarki 2.0 भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का गाना नाच रे पतरकी 2.0 यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इसे लोग काफी प ...और पढ़ें

    Nach Re Patarki 2.0: 100 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना
    Nach Re Patarki 2.0: 100 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Song Nach Re Patarki 2.0: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू अपने गानों और अदाकारी की वजह से फैंस के दिलों में हमेशा छाए रहते हैं। इस दिनों अरविंद अकेला कल्लू का एक नया सॉन्ग 'नाच रे पतरकी 2.0' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इसे काफी देखा और पसंद किया जा रहा है। गाने की सफलता को लेकर अरविंद ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद भी दिया है।

    गाने ने भोजुपरी सिनेमा में बनाया रिकॉर्ड

    अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'नाच रे पतरकी 2.0' काफी पसंद किया जा रहा है। ये सॉन्ग अब सुपरहिट हो चुका है। ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है। लोगों को इस गाने में कल्लू की आवाज काफी पसंद आ रही है। इस गाने ने भोजुपरी सिनेमा में एक नयी उपलब्धि दर्ज की है। इस गाने को अभी तक 100 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ये अभी यूट्यूब पर 11वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

    यह गाना करीब तीन माह पहले रिलीज किया गया था। इतने कम समय में गाने ने 100 मिलियन व्यूज का आकंड़ा पार भोजपुरी सिनेमा में रिकॉर्ड बनाया है। गाने में भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू का डैपर लुक को फैन्स खूब भा रहा है।

    इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू के अलावा भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने भी अपनी आवाज दी है। इसके अलावा अभिनेत्री अकांक्षा दुबे ने इस गाने में डांस किया है। उनके डांस मूव्स ने फैंस को अपना दीवाना बना लिया है।

    खबरें और भी

    Also Read- Shefali Jariwala Photos: शेफाली जरीवाला ने बिकिनी पहन स्विमिंग पूल में दिया कातिलाना पोज, एक बार फिर बढ़ाया इंटरनेट का पारा

    UP के फुलेरा में नहीं, मध्य प्रदेश के इस गांव में हुई है Panchayat 2 की शूटिंग

    बता दें कि इससे पहले पिछले साल भोजपुरी फिल्म 'सइयां हमार कलाकार बा' का धमाकेदार सॉन्ग 'बिना मेकअप के' रिलीज किया गया था। ये गाना भी रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था। यह गाना अरविन्द अकेला कल्लू और अभिनेत्री अरुणा गिरी पर फिल्माया गया था। वहीं, इस फिल्म के ट्रेलर ने भी काफी धूम मचाई थी।