Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा नहीं होना चाहिए...Raj Babbar- स्मिता पाटिल के अफेयर पर आर्य का छलका दर्द, बताया प्रतीक संग कैसा है रिश्ता?

    Updated: Fri, 22 May 2026 01:53 PM (GMT+05:30)

    आर्य बब्बर ने हाल ही में अपने पिता राज बब्बर और स्मिता पाटिल के रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे इतने सालों बाद भी यह अफेयर उनके परिवार ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आर्य बब्बर (Arya Babbar) ने हाल ही में एक बातचीत में अपने पिता राज बब्बर (Raj Babbar) और स्मिता पाटिल (Smita Patil) के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। अभिनेता ने बताया कि इतने सालों में उनके परिवार ने चाहे जो भी सफलता हासिल की हो, लेकिन इस अफेयर की चर्चा कभी खत्म नहीं हुई।

    स्मिता के साथ था राज का अफेयर

    दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने कहा कि राज बब्बर स्मिता पाटिल से अलग होकर आगे बढ़ गए और इसके बाद उनका एक और अफेयर था। राज बब्बर की शादी एक्ट्रेस नादिरा बब्बर के साथ हुई थी। इसके बाद उनका अफेयर स्मिता पाटिल से चला और दोनों ने शादी कर ली। तभी उन्हें स्मिता पाटिल से प्रेम हो गया। राज और नादिरा के दो बच्चे थे, आर्य और जूही हैं।

    Smita

    यह भी पढ़ें- 'तुमने बहुत कम समय दिया...'Smita Patil की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर इमोशनल हुए Raj Babbar, लिखा इमोशनल मैसेज

    स्मिता पाटिल से शादी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ जिसका नाम प्रतीक बब्बर है। साल 1986 में स्मिता का निधन हो गया। बाद में राज और नादिरा के बीच सुलह हो गई। विक्की लालवानी से बातचीत में आर्य ने राज और स्मिता के रिश्ते के टूटने के बाद अपने बचपन के अनुभवों के बारे में बात की।

    आर्या ने कहा, “मैं तब सिर्फ तीन या चार साल का था, इसलिए मुझे ठीक से याद नहीं है कि जब स्मिता मां मेरे पिता के जीवन में आईं तो घर में क्या हो रहा था। लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि मुझे कैसा लगता है, लेकिन अब कहने के लिए कुछ खास नहीं है। आज भी हम सब उन भावनाओं को अपने दिल में लिए हुए हैं।”

    खबरें और भी

    आर्य को किस चीज का दुख?

    आर्य ने कहा कि स्मिता मां के आने के बाद से फैमिली में कई सारी चीजें हुई लेकिन ये अफेयर की चर्चा आज तक खत्म नहीं हुई। उन्होंने कहा, “आज मैं 44 साल का हूं। यह घटना तब घटी जब मैं चार या पांच साल का था। उसके बाद मेरे पिता ने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया, और हमारे परिवार ने भी। लेकिन किसी न किसी तरह, हमारे जीवन से जुड़ी सबसे बड़ी बात यह थी कि मेरे पिता का अफेयर था, उन्हें प्यार हुआ और उन्होंने उस रिश्ते को सम्मान दिया। यही हमारे जीवन का सबसे अहम मुद्दा बन गया। ऐसा नहीं होना चाहिए। हम सब इससे आगे बढ़ चुके हैं इसलिए बाकी सबको भी आगे बढ़ जाना चाहिए।”

    WhatsApp Image 2026-05-22 at 1.52.11 PM

    आर्या ने माना कि किसी भी बच्चे को अपने पिता के अफेयर के बारे में सुनना अच्छा नहीं लगता, लेकिन उन्होंने कहा कि समय के साथ उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया है।

    रेखा से था राज बब्बर का अफेयर?

    इंटरव्यू में आगे जब उनसे राज और रेखा के कथित अफेयर के बारे में पूछा गया, तो आर्य ने सोच-समझकर जवाब दिया, “अगर आप मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या वह रेखा की तरफ आकर्षित हुए थे, तो वह इतनी खूबसूरत हैं, कौन आकर्षित नहीं होगा? क्या आप आकर्षित नहीं होंगे? मैं तो आकर्षित हो जाता। तो अगर वह आकर्षित हुए, तो हुए। यह मानवीय स्वभाव है। इसमें क्या गलत है?” चाइल्ड बर्थ के समय कुछ कॉम्पलिकेशन्स की वजह से स्मिता पाटिल का निधन हो गया था। प्रतीक की परवरिश उनके नाना-नानी ने की है।

    यह भी पढ़ें- शादीशुदा Raj Babbar के प्यार में पूरी तरह पागल थीं स्मिता पाटिल, आखिरी वक्त में कोई नहीं था साथ; बेटे के जन्म के बाद हुई मौत