विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asha Bhosle का आखिरी गाना रिलीज करेंगे एआर रहमान, सलमान-शाह रुख के साथ ट्रिब्यूट देगा ये स्टार

Updated: Tue, 18 Aug 2026 02:23 PM (IST)

स्वर कोकिला आशा भोसले के निधन के करीब 4 महीने बाद उनका आखिरी गाना संगीतकार एआर रहमान द्वारा रिलीज किया जाएगा।

आशा भोसले का आखिरी गाना (फोटो क्रेडिट- एक्स)

आशा भोसले का आखिरी गाना (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. जल्द रिलीज होगा आशा भोसले का आखिरी गाना

  2. आशा के लिए साथ नजर आएंगे ये फिल्मी सितारे

  3. एआर रहमान ने किया आधिकारिक एलान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की महान गायिकाओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें आशा भोसले (Asha Bhosle) का नाम भी जरूर शामिल किया जाएगा। इस साल 12 अप्रैल को आशा का निधन हुआ था और अब उनके देहांत के करीब 4 महीने सिंगर के करियर आखिरी गीत रिलीज किया जाएगा। 

जिसका आधिकार एलान ऑस्कर और ग्रैमी अवॉर्ड विनर संगीतकार एआर रहमान द्वारा सोशल मीडिया पर किया गया है। आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए सलमान खान (Salman Khan) और शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) जैसे कई सितारे साथ नजर आएंगे। 

आशा भोसले का आखिरी गाना

थोड़ी देर पहले आशा भोसले की पोती जेनई भोसले ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट स्टोरी को शेयर किया है। जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि बतौर गायिका आशा भोसले ने अपने करियर में 13 हजार 75 गाने गाए थे।

यह भी पढ़ें- 58 साल पहले आया Asha Bhosle का आइटम गाना, अरुणा ईरानी ने दिखाईं किलर अदाएं; लोकगीत शैली का गीत आज भी कल्ट

asha bhosle song

उनके 13 हजार 674 गानों को खूब सुना गया है और आखिरी गीत अभी बाकी है। जो जल्द ही आपके दिल को छूने वाला है। इस सॉन्ग को कंपोज करने के लिए एआर रहमान आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। 

asha

जेनई के अलावा एआर रहमान (AR Rahman) ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर आशा फॉरएवर के तौर पर गायिका के आखिरी गीत में नजर आने वाले कलाकारों को धन्यवाद कहा है, जिनमें सलमान खान, शाह रुख खान और साउथ सुपरस्टार कमल हासन के नाम शामिल हैं। 

आशा भोसले के करियर के आखिरी सॉन्ग में आपको उनकी झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा बतौर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान इस गाने में अपने संगीत के दम पर उसमें जान फूंकेंगे।

इस वजह से हुआ था आशा का निधन

12 अप्रैल 2026 को आशा भोसले का निधन हुआ था। मालूम हो कि पल्मोनरी चेस्ट इन्फेक्शन और मल्टीप्ल आर्गेन फेलियर के चलते उनका देहांत हुआ और 92 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। 

यह भी पढ़ें- Gulzar के लिखे गीत पर भड़क गए थे 'पंचम दा', गुस्से में बना डाला मास्टरपीस गाना; Asha Bhosle की आवाज में हुआ अमर