Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • entertainment
  • bollywood
LIVE BLOG

Asha Bhosle Funeral LIVE Update: पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, गाना गाकर दी गई 'ताई' को विदाई

Asha Bhosle Last Rites News LIVE Update: 'सुरों की रानी' आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं। आशा ताई की अंतिम यात्रा में उनके चाहने वाले और सिनेमाजगत के सितारे शामिल हुए हैं। जानिए सारे अपडेट्स...

By Rinki Tiwari Mon, 13 Apr 2026 05:42 PM (IST)
आशा भोसले का हुआ निधन। फोटो क्रेडिट- जागरण ग्राफिक्स

आशा भोसले का हुआ निधन। फोटो क्रेडिट- जागरण ग्राफिक्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 92 साल की गायिका को 11 अप्रैल 2026 को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पहले खबर आई कि आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के चलते भर्ती कराया गया है, लेकिन बाद में उनकी पोती जनाई भोसले ने खुलासा किया कि उनकी दादी को चेस्ट इन्फेक्शन था। 12 अप्रैल को आशा भोसले का निधन हो गया। ANI के मुताबिक, ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि आशा ताई का मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के चलते निधन हुआ। 

आशा भोसले से जुड़ी सारी अपडेट्स यहां पढ़ें...

13 Apr 20265:42:17 PM

गाना गाकर दी गई आशा भोसले को विदाई

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। अंतिम संस्कार में पहुंचे कई सिंगर्स ने आशा भोसले को गाना गाकर विदाई दी है। 'सिंगर्स ने अभी ना जाओ छोड़कर..' इस गाने को गाकर आशा ताई को भावुक विदाई दी। 

13 Apr 20265:36:35 PM

पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले

मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में आशा भोसले का अंतिम संस्कार हुआ और वह अब पंचतत्व में विलीन हो गईं हैं। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मुखाग्नि दी। आशा ताई के अंतिम संस्कार में सिनेमाजगत से लेकर कई राजनेता शामिल हुए। वहीं अंतिम संस्कार में उनकी पोती जनाई भोसले बेहद भावुक नजर आईं। 
 
13 Apr 20265:21:20 PM

अंतिम संस्कार से पहले आशा भोसले को दिया गया राजकीय सम्मान

कुछ ही पलों के बाद आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके पहले आशा ताई को राज्य सरकार की ओर से राजकीय सम्मान दिया गया और इसी के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जा रही है। वहीं मुंबई पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। 


#WATCH | Mumbai, Maharashtra: State honour being accorded to the legendary singer Asha Bhosle.

Asha Bhosle passed away at the age of 92 yesterday at Breach Candy Hospital in Mumbai. pic.twitter.com/GsSEbhqNdf

— ANI (@ANI) April 13, 2026
13 Apr 20265:07:12 PM

श्मशान स्थल पर पहुंचे सितारे, आमिर-विक्की ने दी श्रद्धांजलि

कुछ ही क्षणों के बाद आशा भोसले को मुखाग्नि दी जाएगी। उससे पहले सिनेमा जगत के तमाम सितारे विक्की कौशल, आमिर खान, पद्मिनी कोल्हापुरे, सिंगर शान और अनु मलिक ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। 


#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Music composer Anu Malik, Actor Aamir Khan and Vicky Kaushal pay their last respects to legendary singer Asha Bhosle at Shivaji Park Crematorium. pic.twitter.com/FfuUeoUlfw

— ANI (@ANI) April 13, 2026
13 Apr 20264:53:12 PM

सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि

आशा भोसले का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान स्थल पर पहुंच चुका है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पुष्प चक्र अर्पित कर आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके अलावा अनु मलिक, अनूप जलोटा समेत कई सितारे अंतिम संस्कार के लिए शिवाजी पार्क पहुंच चुके हैं। 

13 Apr 20264:47:27 PM

अंतिम संस्कार के लिए शिवाजी पार्क पहुंचा आशा भोसले का पार्थिव शरीर

आशा भोसले का अंतिम संस्कार बस ही पलों में बाद किया जाएगा। आशा ताई का पार्थिव शरीर अब शिवाजी पार्क पहुंच चुका है, जहां कई सितारे और राजनेता पहले से ही मौजूद हैं। अंतिम संस्कार स्थल को भी फूलों से सजाया गया है। 


VIDEO | Mumbai: Mortal remains of singer Asha Bhosle reach Shivaji Park crematorium for her last rites; leaders and fans gather to pay their last respects. Visuals from the crematorium. pic.twitter.com/MECoLiAgnx

— Press Trust of India (@PTI_News) April 13, 2026
13 Apr 20264:16:32 PM

आशा ताई के अंतिम संस्कार के लिए शिवाजी पार्क पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस

कुछ ही देर में आशा ताई का अंतिम संस्कार होगा और अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। आशा ताई के अंतिम संस्कार के लिए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी शिवाजी पार्क पहुंचे हैं। 

#WATCH | Mumbai: Maharashtra CM Devendra Fadnavis, State Deputy Chief Ministers Eknath Shinde and Sunetra Pawar arrive at the Shivaji Park Crematorium to attend the last rites of legendary singer Asha Bhosle pic.twitter.com/RDEXGewg3D

— ANI (@ANI) April 13, 2026
13 Apr 20264:05:21 PM

आशा की अंतिम विदाई में सड़कों पर जनसैलाब

आशा ताई की अंतिम यात्रा में उनके चाहने वालों से लेकर उनके करीबी लोग शामिल हुए हैं। वहीं देश के साथ साथ मुंबई में हर कोई आज गमगीन है। जहां से आशा ताई की अंतिम यात्रा निकल रही है, हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। सड़कों पर जनसैलाब नजर आ रहा है। 

#WATCH | Mumbai, Maharashtra: People gathered on the streets to bid a final farewell to legendary singer Asha Bhosle as her mortal remains are being taken for the last rites at the Shivaji Park Crematorium pic.twitter.com/21x8mtxmCH

— ANI (@ANI) April 13, 2026
13 Apr 20263:56:33 PM

अंतिम सफर की ओर निकलीं 'आशा ताई'

आशा भोसले का अंतिम संस्कार 4 बजे के करीब शिवाजी पार्क में किया जाएगा। आशा भोसले की अंतिम विदाई के लिए हजारों लोगों का तांता इकट्ठा हुआ है और लोग उनके अंतिम दर्शन के बाद उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए निकले हैं। वहीं उनका मोक्ष रथ उनके पसंदीदा सफेद फूलों से सजाया गया है। 

#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Mortal remains of legendary singer Asha Bhosle being taken for last rites at the Shivaji Park Crematorium pic.twitter.com/0LBP6LxauE

— ANI (@ANI) April 13, 2026
13 Apr 20263:28:21 PM

Asha Bhosle Funeral LIVE: लाइव शो में श्रेया घोषाल की श्रद्धांजलि

श्रेया घोषाल ने लाइव म्यूजिक शो के दौरान लंदन में दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने 'अभी ना जाओ छोड़कर' समेत आशा के कई आइकॉनिक गानें गाए। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Big Bollywood Buffs (@bigbollywoodbuffs)

13 Apr 20263:15:03 PM

Asha Bhosle Funeral LIVE: महाराष्ट्र के राज्यपाल-डिप्टी सीएम ने अंतिम विदाई

दिवंगत सिंगर आशा भोसले को अंतिम विदाई देने के लिए महाराष्ट के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे समेत कई राजनेता उनके निवास पर पहुंचे। 

#WATCH | Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde paid his last respects to legendary singer Asha Bhosle at her residence in Mumbai.

Asha Bhosle passed away at the age of 92 yesterday at Breach Candy Hospital in Mumbai. pic.twitter.com/02BQTJDHbU

— ANI (@ANI) April 13, 2026
13 Apr 20262:55:30 PM

Asha Bhosle Funeral LIVE: अमिताभ बच्चन ने जताया शोक

अमिताभ बच्चन ने आशा भोसले के निधन पर शोक जताते हुए अपने ब्लॉग में कहा, "दुःख और शोक, एक संपूर्ण युग, एक अविश्वसनीय, एक अभूतपूर्व, आश्चर्यजनक, विलक्षण उपस्थिति, कल खो गई। प्रतिष्ठित, महान आशा भोसले जी हमें छोड़ गईं, अत्यंत दुःख में।" उन्होंने यह भी कहा कि आशा भोसले की आत्मा और आवाज हमेशा अमर रहेगी।

13 Apr 20262:39:28 PM

Asha Bhosle Funeral LIVE: तब्बू के गले लगकर रोईं पोती

आशा भोसले के निधन के बाद उनकी पोती जनाई भोसले बुरी तरह टूट गई हैं। गायिका को अंतिम विदाई देने पहुंचीं तब्बू के गले लगकर जनाई रोईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने उन्हें संभाला। 

VIDEO | Mumbai: Actor Tabu gets emotional as she arrives to pay tribute to legendary singer Asha Bhosle at her residence in Grande, Lower Parel. She hugs and consoles Zanai Bhosle, granddaughter of Asha Bhosle.

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/fdGrYRyvtn

— Press Trust of India (@PTI_News) April 13, 2026
13 Apr 20262:35:16 PM

Asha Bhosle Funeral LIVE: मॉस्को में पसरा मातम

आशा भोसले के निधन के बाद मॉस्को मॉस्को में भारतीय समुदाय भी दुखी हैं। पीटीआई के मुताबिक, हिंदुस्तानी समाज-रूस के अध्यक्ष कश्मीर सिंह ने कहा कि आशा भोसले के फैंस के लिए यह बहुत बड़ा झटका है। यह एक युग का अंत है। 

13 Apr 20262:31:54 PM

Asha Bhosle Funeral LIVE: 'पिया तू' एक्ट्रेस हुईं इमोशनल

'पिया तू अब तो जा' गाने को आशा भोसले ने आवाज दी थी। इस गाने में नजर आईं एक्ट्रेस हेलेन (Helen) ने आशा भोसले को उनके निवास पर जाकर अंतिम विदाई दी। 

 

VIDEO | Actor Helen pays his final respects to legendary singer Asha Bhosle at her residence in Mumbai.

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Of1DxGh6vt

— Press Trust of India (@PTI_News) April 13, 2026
13 Apr 20261:47:34 PM

Asha Bhosle Funeral LIVE: ब्रिटिश सिंगर ने दी श्रद्धांजलि

आशा भोसले के चाहने वालों की लिस्ट में विदेशी गायक बॉय जॉर्ज भी शामिल हैं। उन्होंने गायिका के निधन के बाद उन्हें भावुक पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आशा जी की आवाज सिल्क जैसी थी।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Boy George (@boygeorgeofficial)

13 Apr 202612:50:24 PM

Asha Bhosle Funeral LIVE: 'चुरा लिया' गाते हुए आशा का थ्रोबैक वीडियो

पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन तेजस्विनी कोल्हापुरे ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताया। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है जिसमें आशा जी अपना गाना 'चुरा लिया है तुमने' गाते हुए नजर आ रही हैं।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Tejaswini Kolhapure Saraswat (@tejukolhapure)

13 Apr 202612:42:59 PM

Asha Bhosle Funeral LIVE: जावेद अली ने पोती को दी सांत्वना

आशा भोसले के निधन के बाद पोती जनाई भोसले का बुरा हाल है। प्लेबैक सिंगर जावेद अली ने आशा ताई को श्रद्धांजलि देने के बाद जनाई को सांत्वना देते हुए नजर आए। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

13 Apr 202612:34:26 PM

Asha Bhosle Funeral LIVE: अंतिम संस्कार में पहुंचे तब्बू-अनुराधा पौडवाल

आशा भोसले के अंतिम संस्कार में उन्हें आखिरी विदाई देने कई सेलिब्रिटीज पहुंच रहे हैं। तब्बू और अनुराधा पौडवाल ने भी सुरों की रानी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। 

13 Apr 202612:31:52 PM

Asha Bhosle Funeral LIVE: मनीष पॉल का टूटा दिल

एक्टर और होस्ट मनीष पॉल ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, "आशा ताई, हर चीज के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया... संगीत, यादें, अपनापन। आपके साथ बिताए हर पल को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। आपकी कमी खलेगी, लेकिन आपका संगीत और आपकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Maniesh Paul (@manieshpaul)

13 Apr 202612:02:32 PM

Asha Bhosle Funeral LIVE: आशा भोसले की बहन ने दी विदाई

आशा भोसले के अंतिम संस्कार में उनकी बहन मीना मंगेशकर पहुंचीं और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

13 Apr 202611:46:32 AM

Asha Bhosle Funeral LIVE: बेटे ने लोगों से की गुजारिश

दिवंगत गायिका आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने लोगों से गुजारिश की है कि वे अंतिम संस्कार के दौरान शिवाजी पार्क के आसपास भीड़ न जुटाएं। 

13 Apr 202611:29:00 AM

Asha Bhosle Funeral LIVE: सिंगर से नाराज हो गई थीं आशा भोसले

प्लेबैक सिंगर कुणाल गांजावाला ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए उनसे जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि जब भी वह उनके घर जाते थे, तब आशा जी उनके लिए नॉन-वेज बनाती थीं। मगर जब उन्होंने नॉन-वेज छोड़ दिया था तो सिंगर काफी नाराज हुई थीं। मजाकिया अंदाज में गायिका ने कहा था कि एक शेर कभी घास नहीं खा सकता।

13 Apr 202611:21:01 AM

Asha Bhosle Funeral LIVE: सचिन तेंदुलकर ने दी विदाई

आशा भोसले के अंतिम संस्कार में पहुंचे क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजिल के साथ सुरों की रानी को अंतिम विदाई दी।

#WATCH | Maharashtra: Cricket legend Sachin Tendulkar and his wife Anjali Tendulkar pay their last respects to legendary singer Asha Bhosle at her residence in Mumbai.

Asha Bhosle passed away at the age of 92 yesterday at Breach Candy Hospital in Mumbai. pic.twitter.com/piD3SCnTFY

— ANI (@ANI) April 13, 2026
13 Apr 202611:16:48 AM

Asha Bhosle Funeral LIVE: आशा भोसले को मिला राष्ट्रीय सम्मान

आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया है। उन्हें राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई गई। 

13 Apr 202610:28:16 AM

Asha Bhosle Last Rites LIVE: मिलिंद सोमन के छलके आंसू

एएनआई के साथ बातचीत में मिलिंद सोमन ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताया। इस दौरान अभिनेता अपने आंसू नहीं रोक पाए। वह काफी इमोशनल हो गए थे।

 

#WATCH | Mumbai | On the demise of legendary singer Asha Bhosle, actor Milind Soman says, "Every time I met Asha ji, she was so wonderful..." (12.04) pic.twitter.com/3vA0zelA2d

— ANI (@ANI) April 12, 2026
13 Apr 202610:05:55 AM

Asha Bhosle Funeral LIVE: अंतिम विदाई देने पहुंचे एआर रहमान

आशा भोसले के निधन के बाद उनके निवास पर एआर रहमान दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं। इस दौरान वह बहुत भावुक दिखे। 

#WATCH | Maharashtra: Music icon AR Rahman arrives at the residence of legendary singer Asha Bhosle in Mumbai to pay his last respects.

She passed away at the age of 92 yesterday at Breach Candy Hospital in Mumbai. pic.twitter.com/QgBoqUbB9S

— ANI (@ANI) April 13, 2026
12 Apr 20269:54:11 PM

अदनान सामी ने आशा जी को कहा - सुरो वाली मां

अदनान सामी ने आशा भोसले को याद करते हुए उन्हें सुरों वाली मां कहा.  कई तस्वीरें शेयर कर उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की और लिखा- 'मेरी सुरों वाली मां अब इस दुनिया से चली गई हैं. “इन आंखों की मस्ती” का वो नूर बुझ गया है, और “कभी तो नजर मिलाओ” अब आत्मा की विदाई पर कही गई आखिरी दुआ सा लगता है. जिस आवाज ने मां की गोद बनकर मुझे संभाला, आज वो खामोश है. लेकिन हर धुन में आज भी उनका हाथ मेरे सिर पर महसूस होता है- और हमेशा होता रहेगा. कभी-कभी दिल “खुदा हाफिज” कहने को भी नहीं करता. '

Meri suron wali Maa chali gaeen…
“In Ankhon ki Masti” ka noor bujh gaya,
aur “Kabhi Tho Nazar Milao” ab sirf rooh ki rukhsati par ki gayi akhri dua sa lagta hai.
Jis awaaz ne godh bankar sambhala,
aaj woh khamosh hai,
par har dhun mein unka haath ab bhi mere sir par… pic.twitter.com/Vo0bI8EUjx

— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) April 12, 2026
12 Apr 20269:09:18 PM

आशा भोसलें के निधन पर इमोशनल हुई प्रियंका

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट लिखा है और बताया है कि उनकी जनरेशन के लिए आशा जी हमेशा लीजेंड ही रहेंगी। प्रियंका चोपड़ा के अनुसार, "कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनके जाने पर ऐसा लगता है कि आपके बचपन की कोई अनमोल चीज चली गई है। ये लोग आपकी यादों का हिस्सा होते हैं और आपके घरवालों की तरह होते हैं। आशा जी हमेशा मेरे लिए वैसी ही रहेंगी।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

12 Apr 20268:00:35 PM

Asha Bhosle Death News Live: सचिन तेंदुलकर ने आशा जी को किया याद

पॉपुलर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आश भोसले के निधन पर गहरा दुख जताया और उनकी याद में एक्स पर ट्वीट किया। 

Asha (18)

12 Apr 20267:03:34 PM

Asha Bhosle Death News Live: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दी श्रद्धांजलि

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी आशा भोसले के निधन पर शोक जताया। श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा- भारत की सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन से देश के संगीत क्षेत्र को अपार क्षति हुई है। कई दशकों तक उन्होंने अपनी साधना से फ़िल्मों के माध्यम से अजरामर गीतों द्वारा लोकरंजन के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उनकी स्मृति में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। भारत की सांस्कृतिक विरासत तथा देशभक्तों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा स्पष्ट रूप से अभिव्यक्त होती रही। उनके इस अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाएगा। ॐ शांति।

भारत की सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन से देश के संगीत क्षेत्र को अपार क्षति हुई है। कई दशकों तक उन्होंने अपनी साधना से फ़िल्मों के माध्यम से अजरामर गीतों द्वारा लोकरंजन के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उनकी स्मृति में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित… pic.twitter.com/wlVJHzwCQD

— RSS (@RSSorg) April 12, 2026
12 Apr 20266:42:43 PM

Asha Bhosle Death News Live: आशा भोसले के आवास पर पहुंचे CM फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई स्थित दिग्गज गायिका आशा भोसले के आवास पर पहुंचे। उनका निधन आज ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में हुआ।

#WATCH | Maharashtra CM Devendra Fadnavis reaches the residence of legendary singer Asha Bhosle in Mumbai, where her mortal remains were brought earlier today.

She passed away at the age of 92 today at Breach Candy Hospital. pic.twitter.com/T2IZLOnhsg

— ANI (@ANI) April 12, 2026
12 Apr 20265:45:03 PM

Asha Bhosle Death News Live: परिवार को सौंपा गया पार्थिव शरीर

आशा जी के पार्थिव शरीर को ब्रीच कैंडी अस्पताल से उनके घर लाया गया। उनके बेटे आनंद की दी जानकारी के मुताबिक आशा का अंतिम संस्कार कल यानी 13 अप्रैल को 4 बजे होगा। पहले सिंगर के पार्थिव शरीर को उनके लोअर परेल स्थित निवास स्थान में रखा जाएगा जहां उनके सभी करीबी और चाहने वाले उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

#WATCH | Maharashtra | Mortal remains of legendary singer Asha Bhosle reach her residence in Mumbai from the Breach Candy Hospital, where she passed away at the age of 92 today. pic.twitter.com/Lu46JSmJdO

— ANI (@ANI) April 12, 2026
12 Apr 20264:41:57 PM

Asha Bhosle Death News LIVE: आशा भोसले की याद में भावुक शाह रुख

शाह रुख खान ने आशा भोसले के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "आशा ताई के निधन के बारे में जानकर सचमुच बहुत दुख हुआ। उनकी आवाज भारतीय सिनेमा के मुख्य स्तंभों में से एक रही है और आने वाली सदियों तक पूरी दुनिया में गूंजती रहेगी। उनकी प्रतिभा कई लोगों से भी ज्यादा समय तक जीवित रहेगी। उन्होंने हमेशा मुझ पर अपना आशीर्वाद और प्यार बरसाया और मुझे उनकी बहुत याद आएगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे, आशा ताई। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।"

It’s truly sad to learn about Asha Tai’s passing… her voice has been one of the pillars of Indian cinema and will continue to resonate world over for centuries to come. A talent that will outlive many, she always showered me with blessings and love and i will miss her. Rest in… pic.twitter.com/ISuOwuAzDj

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 12, 2026
12 Apr 20264:03:39 PM

Asha Bhosle Death News LIVE: अक्षय कुमार ने जताया दुख

अक्षय कुमार ने कहा कि आशा भोसले के जाने के नुकसान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। उनकी सुरीली आवाज हमेशा-हमेशा के लिए अमर रहेगी। 

Akshay Kumar

12 Apr 20263:48:13 PM

Asha Bhosle Death News LIVE: श्रेया घोषाल का छलका दर्द

आशा भोसले के निधन के बाद श्रेया घोषाल ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, "आज हमने एक ऐसी आवाज खो दी जिसने कई पीढ़ियों को परिभाषित किया, एक ऐसी रूह जिसने संगीत को ही एक नया अर्थ दिया। आशा भोसले जी सिर्फ एक महान हस्ती ही नहीं थीं, बल्कि वह लिमिटलेस थीं।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by shreyaghoshal (@shreyaghoshal)

12 Apr 20263:41:20 PM

Asha Bhosle Death News LIVE: रवीना टंडन का टूटा दिल

आशा भोसले के निधन पर दुख जताते हुए रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आज हमने जिंदगी में एक ऐसा नुकसान सहा है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। यह संगीत जगत के लिए सबसे गहरा आघात है और मेरे लिए, मेरे बचपन से लेकर आज तक के मेरे पूरे अस्तित्व के लिए, यह एक अपूरणीय क्षति है। मैं उनकी सबसे बड़ी फैन रही हूं। उनके जैसा कोई नहीं था। सचमुच, कोई नहीं। आशा जी आप अपने पीछे संगीत और सुरों की एक ऐसी विरासत छोड़ गई हैं, जिसकी तुलना दुनिया में कोई नहीं कर सकता। संगीत का एक महानतम युग आज यहीं समाप्त हो गया।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

12 Apr 20263:30:55 PM

Asha Bhosle Death News LIVE: राम गोपाल वर्मा ने दी श्रद्धांजलि

राम गोपाल वर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में आशा भोसले के निधन पर दुख जताया है। आशा ताई ने राम गोपाल की फिल्म कंपनी के गाने खल्लास को अपनी आवाज दी थी। डायरेक्टर ने कहा कि इत्तेफाक से आज ही फिल्म की 24वीं सालगिरह है। राम गोपाल ने कहा कि आशा भोसले एक दौर की धड़कन थीं। 

12 Apr 20262:47:49 PM

Asha Bhosle Death News LIVE: पीएम मोदी ने जताया दुख

आशा भोसले के निधन से पीएम नरेंद्र मोदी को भी झटका लगा है। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा, "भारत की सबसे जानी-मानी और बहुमुखी आवाज़ों में से एक, श्रीमती आशा भोसले जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। दशकों तक फैली उनकी अनोखी संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है और दुनिया भर में अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ है।

उन्होंने आगे कहा, "दिल को छू लेने वाली धुनों से लेकर जोशीली रचनाओं तक, उनकी आवाज़ में एक कालातीत चमक थी। उनके साथ हुई बातचीत की यादों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी, और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे।"

भारतातील सर्वात ख्यातनाम आणि अष्टपैलू आवाजांपैकी एक असलेल्या आशा भोसले जी यांच्या निधनाने अतिशय दुःख झाले. त्यांच्या अनेक दशकांच्या अद्वितीय संगीत प्रवासाने आपल्या सांस्कृतिक वारशाला समृद्ध केले आणि जगभरातील असंख्य लोकांच्या मनाला स्पर्श केला. भावपूर्ण गीतांपासून ते जोशपूर्ण… pic.twitter.com/JsjoxbdCCt

— Narendra Modi (@narendramodi) April 12, 2026
12 Apr 20262:44:15 PM

Asha Bhosle Death News LIVE: अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

आशा भोसले के निधन पर अमित शाह ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "आज हर भारतीय के लिए और विशेष रूप से मेरे जैसे हर संगीत प्रेमी के लिए एक दुखद दिन है, क्योंकि हमारी प्यारी आशा भोसले जी अब हमारे बीच नहीं रहीं। आशा ताई ने न केवल अपनी मधुर आवाज और बेजोड़ प्रतिभा से अपनी एक अनोखी पहचान बनाई, बल्कि अपनी धुनों के माध्यम से भारतीय संगीत को और भी समृद्ध किया।"

अमित शाह ने आगे कहा, "संगीत की हर स्टाइल में ढल जाने की उनकी असाधारण क्षमता ने हर किसी का दिल जीत लिया। अपनी आवाज से लाखों दिलों को छूने वाली आशा जी ने न केवल हिंदी, मराठी, बंगाली, तमिल, गुजराती और कई अन्य भाषाओं में, बल्कि लोकगीतों में भी एक अमिट छाप छोड़ी है। आशा ताई की आवाज में जितनी कोमलता थी, उनके स्वभाव में उतनी ही सादगी और अपनापन था।"

अमित शाह ने लिखा, "जब भी मैं उनसे मिलता था, तो हमारी संगीत और कला जैसे विषयों पर लंबी बातचीत होती थी। भले ही आज वह हमारे साथ न हों, लेकिन अपनी आवाज़ के ज़रिए वह हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी। ईश्वर आशा जी को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। मैं उनके परिवार और उनके अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम शांति शांति शांति।"

आज हर भारतीय और विशेषकर मेरे जैसे हर संगीत प्रेमी के लिए दुःखद दिन है, जब हम सबकी प्रिय आशा भोसले जी हमारे बीच नहीं रहीं।

आशा ताई ने न सिर्फ अपनी मधुर आवाज और अद्वितीय प्रतिभा से एक अलग पहचान बनाई, बल्कि अपने सुरों से भारतीय संगीत को भी और अधिक समृद्ध किया। हर तरह के संगीत में… pic.twitter.com/ICbqgW6j38

— Amit Shah (@AmitShah) April 12, 2026
12 Apr 20262:35:50 PM

Asha Bhosle Death News LIVE: कल होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले के निधन की पुष्टि करते हुए उनके बेटे आनंद भोसले ने बताया कि कल सुबह 11 बजे लोअर परेल के कासा ग्रांडे में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने आ सकते हैं। वहीं, शाम चार बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us