Asha Bhosle के इस गाने को सुनकर स्टूडियो से बाहर चले गए थे गीतकार, बाद में हुआ सुपरहिट; Dhurandhar में बना रीमिक्स
Asha Bhosle के लिए ये गाना लिखने के बाद गीतकार शर्मिंदा हो गए थे, हालांकि यह उस साल का ब्लॉकबस्टर गाना साबित हुआ था। ...और पढ़ें

'धुरंधर' में फिर से हिट हुआ आशा भोंसले का गाना

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आशा भोंसले ने भारतीय सिनेमा को कई हिट और सदाबहार गाने दिए हैं। वहीं इन गानों के कई रीमिक्स भी बने और दिग्गज गायिका की आवाज में आज भी उनके गाने सदाबहार हैं। इन्हीं में से एक हाल ही में फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में रीक्रिएट किया गया जिसने थिएटर्स में धूम मचा दी।
कौन सा है ये गाना?
ये गाना 1971 में आई फिल्म कारवां (Caravan) का पिया तू अब तो आजा (Piya Tu Ab To Aaja) है जिसे आशा भोंसले (Asha Bhosle) ने गाया था। हालांकि इस गाने के लिए गायिका ने हां तो कर दी थी लेकिन उन्हें शिकायत थी कि आरडी बर्मन उन्हें लगातार बोल्ड गाने दे रहे हैं। लेकिन संगीतकार ने उन्हें विश्वास दिलाया था कि यह गाना सुपरहिट होगा और वही हुआ।
-1775925767604.jpg)
यह भी पढ़ें- Asha Bhosle की तबीयत बिगड़ी, कार्डियक अरेस्ट के बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती
गीतकार को हुए थे शर्मिंदा
आशा ताई ने बताया था कि जब वे ये गाना रिकॉर्ड कर रही थीं तो गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी स्टूडियो से बाहर चले गए थे क्योंकि उन्हें अपने ही लिखे लिरिक्स को लेकर शर्मिंदगी महसूस हो रही थी। उन्होंने इसे बयां भी किया लेकिन मैं रिकॉर्ड करने के लिए हां कह चुकी थी इसलिए हमने इसे रिकॉर्ड किया। बस मुझे ये नहीं पता था कि ये गाना इतना बड़ा हिट हो जाएगा।
-1775925879827.jpg)
'धुरंधर' में बना रीमिक्स
आशा ताई के इस सदाबहार गाने का रीमिक्स धुरंधर (Dhurandhar) में बनाया गया। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के बाइक वाले सीन पर जब यह गाना बजा तो थिएटर्स में खूब सीटियां बजीं और यह गाना फिर से सुपरहिट हो गया।
खबरें और भी
-1775925918810.jpg)
पिया तू अब तो आजा के अलावा आशा ताई ने दम मारो दम, हरे रामा हरे कृष्णा भी गाए और इन गानों को लेकर विवाद भी रहा। लेकिन ये गाने आज भी यादगार बने हुए हैं।
आशा भोसले ने आठ दशकों से अधिक लंबे अपने करियर में कई भाषाओं की फिल्मों और एल्बमों के लिए गाने रिकॉर्ड किए हैं और कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं, जिनमें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार BFJA पुरस्कार, अठारह महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार, नौ फिल्मफेयर पुरस्कार बेस्ट प्लैबेक सिंगर (फीमेल) के लिए रिकॉर्ड सात फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। साल 2000 में, उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है और साल 2008 में, भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, जो देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।