Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dadasaheb Phalke Award 2022: आशा पारेख को दिया जाएगा इस साल का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Tue, 27 Sep 2022 01:19 PM (IST)

    Dadasaheb Phalke Award 2022 बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस आशा पारेख को इस साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। कटी पतंग और आन मिलो सजना ज ...और पढ़ें

    asha parekh honured at dadasaheb phalke awards 2022 for contribution in indian cinema.
    asha parekh honured at dadasaheb phalke awards 2022 for contribution in indian cinema.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Dadasaheb Phalke Award 2022: 'आन मिलो सजना' और 'कटी पतंग' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को 'दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2022' से सम्मानित किया जा रहा है।इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।  60-70 के दशक में अपनी खूबसूरती और अभिनय से फैंस के दिलों पर राज करने वालीं आशा पारेख को ये सम्मान बॉलीवुड में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। 

    बतौर चाइल्ड आशा पारेख ने की थी अपने करियर की शुरुआत

    आशा पारेख हिंदी सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बहुत ही छोटी-सी उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने साल 1952 में रिलीज हुई फिल्म 'मां' से चाइल्ड एक्टर के तौर पर कदम रखा था। इसके बाद बाल कलाकार के रूप में ही उन्होंने आसमान, धोबी डॉक्टर, बाप बेटी जैसी फिल्मों में काम किया। साल 1959 में उन्होंने शम्मी कपूर के अपोजिट फिल्म 'दिल देके देखो' से बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस के काम किया। इस फिल्म में आशा पारेख को काफी पसंद किया गया। इसके बाद वेटरन एक्ट्रेस ने कभी पीछे पलट कर नहीं देखा और उन्होंने तीसरी मंजिल, प्यार का मौसम, मेरा गांव मेरा देश जैसी सुपरहिट फिल्में दी।

    इन बॉलीवुड सितारों को भी मिल चुका है दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 

    सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले 'दादा साहेब फाल्के' अवॉर्ड्स से अब तक कई बॉलीवुड सितारों को नवाजा गया है। साल 2012 में हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय विलन एक्टर प्राण को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद साल 2013 में गीतकार गुलजार, 2014 में शशि कपूर, 2015 में मनोज कुमार, 2017 में विनोद खन्ना, 2018 में महानायक अमिताभ बच्चन और साल 2021 में साउथ और हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत को हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

    यह भी पढ़ें: इस वजह से आशा पारेख की कभी नहीं हो पाई शादी, 79 साल की एक्ट्रेस ने अब बताई ये बात

    यह भी पढ़ें: Mera Gaon Mera Desh: हिंदी सिनेमा की वो कल्ट फ़िल्म, जिसने रखी ब्लॉकबस्टर 'शोले' की बुनियाद, धर्मेंद्र ने किया याद


    खबरें और भी