Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ashish Vidyarthi का दावा, पीलू विद्यार्थी से तलाक से पहले ली प्रोफेशनल हेल्प, फिर भी नहीं मिटे मतभेद

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 04 Jun 2023 06:36 PM (IST)

    Ashish Vidyarthi On Divorce अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने अपनी पूर्व पत्नी पीलू विद्यार्थी के साथ मतभेदों पर चर्चा की। उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि इ ...और पढ़ें

    Ashish Vidyarthi On Divorce, Ashish Vidyarthi wife
    Ashish Vidyarthi On Divorce, Ashish Vidyarthi wife

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ashish Vidyarthi On Divorce: आशीष विद्यार्थी ने पिछले वर्ष पीलू विद्यार्थी से तलाक लिया था। अब उन्होंने जानकारी दी है कि तलाक लेने से पहले उन्होंने प्रोफेशनल मदद भी ली थी। अभिनेता ने अपनी भूतपूर्व पत्नी के बारे में बात की है। 

    आशीष विद्यार्थी और पीलू विद्यार्थी की शादी कितने वर्ष चली है?

    आशीष विद्यार्थी ने पीलू विद्यार्थी के साथ के अपने 22 वर्षों की जर्नी को शानदार बताया। उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि दोनों ने अपनी उत्तरदायित्व को अच्छे से निभाया है। पिछले कुछ वर्षों के बारे में बात करते हुए आशीष विद्यार्थी ने कहा कि दोनों अपना भविष्य अलग तरीके से तलाश रहे थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ashish Vidyarthi Avid Miner (@ashishvidyarthi1)

    आशीष विद्यार्थी ने दूसरी शादी किससे की है? 

    गौरतलब है कि आशीष विद्यार्थी ने हाल ही में, दूसरी शादी की है। उन्होंने रूपाली बरुआ से शादी की है। उनकी हाल ही में एक तस्वीर वायरल हुई थी। इसमें दोनों को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखा जा सकता है। रुपाली बरुआ गुवाहाटी से है और एक उद्योगपति है। आशीष और पीलू का तलाक 2022 में हुआ था।आशीष विद्यार्थी कहते हैं,

    "हम बहुत बात करते थे। एक समय हमें लगा कि हमारे बीच कुछ मतभेद है, जिसे हम संभाल नहीं पा रहे। तब हमें समझ में आया कि अगर हम आगे बढ़ते है तो हमारे बीच झगड़े होने लगेंगे। एक-दूसरे से नाराज या गुस्सा होने लगेंगे। हमने इस पर बहुत बात की। इसके अलावा हमने इस पर सहायता भी ली। हमने पूरा प्रयास किया। तब हमें समझ में आया कि यह काम नहीं करेगा। हमने बैठकर बात की और अपने बेटे अर्थ को भी विश्वास में लिया। हमने इस पर बहुत काम किया।"

    आशीष विद्यार्थी ने अपनी भूतपूर्व पत्नी को इस बात की भी जानकारी दी थी कि वह दोबारा शादी करना चाहते हैं। वह कहते हैं,

    "मुझे पता था और मैं स्पष्ट था कि मैं अकेले नहीं रहूंगा। मुझे किसी का साथ चाहिए। मैंने इस बात की जानकारी पीलू को भी दी। मैंने उसे बताया कि मैं भले तलाक ले रहा हूं लेकिन मैं दोबारा शादी करूंगा। मैंने बताया कि मैं किसी के साथ ही आगे बढूंगा।"

    आशीष विद्यार्थी ने किन फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है?

    आशीष विद्यार्थी ने कई फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई है। इसमें कहो ना प्यार है, बिच्छू, हसीना मान जाएगी, भाई जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्हें हाल ही में फिल्म कुत्ते में देखा गया था। वह ट्रायल बाई फायर वेब सीरीज में भी नजर आए थे। वह अपने यूट्यूब चैनल पर भी काफी एक्टिव है।

    खबरें और भी