यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ashish Vidyarthi Honeymoon: शादी के पत्नी संग हनीमून पर निकले आशीष विद्यार्थी, शेयर की खास तस्वीर
Ashish Vidyarthi Honeymoon आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) ने बीते महीने असम की रहने वाली रुपाली बरुआ (Rupali Barua) के साथ शादी की। सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

HighLights
- 57 साल की उम्र में आशीष विद्यार्थी ने दूसरी शादी की।
- शादी के बाद ये कपल हनीमून पर निकला है।
- आशीष विद्यार्थी ने एक खास फोटो शेयर की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Ashish Vidyarthi Honeymoon: एक्टर आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) ने बीते महीने 25 मई को दूसरी शादी कर सभी को हैरान कर दिया था। 57 साल की उम्र में एक्टर को दूसरी बार प्यार हुआ और इस प्यार को उन्होंने शादी में बदला।
एक्टर ने असम की रहने वाली रुपाली बरुआ (Rupali Barua) के साथ शादी की। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें भी वायरल हो रही है। वहीं अब एक्टर अपनी पत्नी रुपाली संग हनीमून पर निकले है, जिसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की।
हनीमून पर निकले आशीष और रूपाली
पिछले महीने असम की फैशन डिजाइनर रूपाली बरुआ से शादी करने वाले एक्टर आशीष विद्यार्थी अब हनीमून पर निकल पड़े हैं। आशीष ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर पत्नी रूपाली के साथ अपनी एक नई तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में न्यूलीवेड्स कपल को पूरे दिल से मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, 'थैंक यू प्यारे दोस्त, आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए.. आयुकरण बंधु... अलशुकरण जिंदगी। इस खूबसूरत तस्वीर के लिए धन्यवाद टिनटिन।'
कैसे हुई थी रूपाली और आशीष की मुलाकात
हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी दूसरी पत्नी रुपाली संग पहली मुलाकात के बारे में बताया है। उन्होंने कहा- मैं पिछले साल एक व्लॉगिंग असाइनमेंट्स के दौरान रुपाली से मिला था, जिसके बाद आशीष ने उनसे बातचीत करनी शुरू की तो उनको मालूम पड़ा कि रुपाली एक बड़े दर्द से गुजरी हैं। एक्टर की उम्र जहां 57 साल है तो वहीं रूपाली की उम्र 50 साल हैं।
खबरें और भी
आशीष विद्यार्थी की फिल्में
आशीष की पहले राजोशी विद्यार्थी से शादी हुई थी। दशकों के करियर में आशीष विद्यार्थी हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, अंग्रेजी, उड़िया, मराठी और बंगाली सहित कई भाषाओं की फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।
