विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दिखोगे, तभी बिकोगे', पैपराजी कल्चर और पर्सनल पीआर पर अश्मित पटेल ने की बात, कहा- 'अब ये जरूरी बन गया है'

Published: Wed, 24 Apr 2024 11:51 AM (IST)

बॉलीवुड में पैपराजी का चलन बढ़ता जा रहा है। कई बार यह चीजें पीआर ( प्रचार) का हिस्सा होती हैं ...और पढ़ें

पैपराजी कल्चर पर अश्मित पटेल ने की बात, (X Image)
पैपराजी कल्चर पर अश्मित पटेल ने की बात, (X Image)

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। इंटरनेट मीडिया और पपराजियों के इस दौर में अक्सर सितारों के कभी एयरपोर्ट लुक, तो कभी जिम लुक लोगों के सामने आते रहते हैं। खास बात यह है कई बार यह चीजें पीआर ( प्रचार) का हिस्सा होती हैं और इससे वह काफी चर्चा भी बटोरते हैं। कुछ सेलेब्स तो ऐसे भी हैं, जो फिल्मों से अपने वायरल वीडियो के कारण फैंस का ध्यान खींचते हैं, जिन्हें पैपराजी शूट करते हैं।

हालांकि, मर्डर, सुपर माडल और जय हो फिल्मों के अभिनेता अश्मित पटेल ऐसी चीजों को खोखला मानते हैं, लेकिन अब उन्हें भी लग रहा है कि उन्हें अपनी आदत में बदलाव करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- Hema Malini: धर्मेंद्र को मंजूर नहीं था हेमा मालिनी का राजनीतिक करियर, इस डर से 'ड्रीम गर्ल' पर लगाई थी रोक

शो बिजनेस में दिखावा जरूरी

पर्सनल पीआर रखने के बारे में अभिनेत्री अमीषा पटेल के भाई अश्मित ने बात करते हुए कहा, "मैं शुरू से ही ऐसे था। मैं हमेशा इसी बात में विश्वास रखता हूं कि जब मेरे पास बात करने के लिए कुछ अच्छा काम हो, तभी मैं मीडिया के सामने आऊं और उस विषय पर बातचीत करूं। शो बिजनेस के लिए दिखावा जरूरी है, लेकिन मैं अपने काम से काम रखने में ज्यादा विश्वास करता हूं।"

यह भी पढ़ें- Zeenat Aman: 'उन्हें लगता था मेरे लायक कोई मर्द है ही नहीं', जब घर से भागने पर टूट गई थीं जीनत अमान की मां

जब दिखोगे, तभी बिकोगे

उन्होंने आगे कहा, "मैं दिखावे से ज्यादा काम की गुणवत्ता बढ़ाने में यकीन रखता हूं। अब मुझे लगता है कि मुझे अपनी यह आदत बदलनी चाहिए। क्योंकि मेरी जान पहचान के बहुत से लोग बोलते हैं कि निजी पीआर रखो। आज के दौर में दिखते रहना बहुत जरूरी है, हो सकता है कि वो सही हो । मैंने भी कई जगह यह देखा है कि जब आप दिखोगे, तभी बिकोगे।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।