विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ashwatthama: शाहिद कपूर ने विक्की कौशल को किया रिप्लेस, 'अश्वत्थामा' की अचानक नई कास्टिंग सुन उड़े फैंस के होश

Published: Wed, 20 Mar 2024 09:22 AM (IST)

अश्वत्थामा द सागा कंटीन्यूज (Ashwatthamam The Saga Continues) को वासु भगनानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा किए हुए ...और पढ़ें

शाहिद कूपर ने विक्की कौशल को किया रिप्लेस, (X Image)
शाहिद कूपर ने विक्की कौशल को किया रिप्लेस, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म 'अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज' (Ashwatthamam: The Saga Continues) की घोषणा काफी पहले की गई थी। फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर विक्की कौशल की लेने की बात मेकर्स की तरफ से कही गई। वहीं, डायरेक्शन की कमान आदित्य धर को सौंपी गई।

हालांकि, इसके बाद फिल्म की शूटिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं आई। इस बीच अब ताजा जानकारी सामने आई है कि फिल्म में बड़े फेरबदल किए गए है।

यह भी पढ़ें- Yodha Box Office Day 5: मंगलवार को भारी हुआ 'योद्धा' का मंगल, बॉक्स ऑफिस पर भटकने को मजबूर सिद्धार्थ की फिल्म

फिल्म से बाहर हुए विक्की कौशल

'अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज' को वासु भगनानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स की तरफ से फिल्म को लेकर अपडेट शेयर की गई। ताजा जानकारी के अनुसार, 'अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज' में विक्की कौशल को शाहिद कपूर ने रिप्लेस कर दिया है। इसके साथ ही आदित्य धर से डायरेक्टर का पद भी छीन लिया गया है।

पैन इंडिया होगी शाहिद की फिल्म

'अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज' को अब सचिन रवि निर्देशित करेंगे। वहीं, वासु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख का नाम प्रोड्यूसर्स की लिस्ट में शामिल है। 'अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज' एक पैन इंडिया फिल्म होगी। इसे हिंदी के साथ- साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी बनाया जाएगा।

अश्वत्थामा बनने को तैयार शाहिद  

'अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज' को लेकर शाहिद कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही एक्टर ने फिल्म में अपनी एंट्री की गुड न्यूज फैंस को दी। मिथक और सच्चाई धुंधले पड़ जाएंगे, जब अतीती और वर्तमान आपस में टकराएंगे। जब एक प्राचीन योद्धा इस नए सुपरहीरो से मिलेगा। 'अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज' एक अमर योद्धा की कहानी है,  जिससे आपको चूकना नहीं चाहिए।

यह भी पढ़ें- जब जावेद अख्तर पर मध्य प्रदेश के सूरमा भोपाली ने कर दिया था केस, 'शोले' की इस बात से बुरी तरह गए थे उखड़

हैरान हुए फैंस

'अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज' की दुनिया के हीरो अब शाहिद कपूर होंगे। हालांकि, विक्की कौशल को उनके रिप्लेस करने की बात कई फैंस को पसंद नहीं आई। शाहिद के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कहा, "पूजा एंटरटेनमेंट, शाहिद भाई को पानी में लेकर गए, छपाक।" एक अन्य यूजर ने कहा, "शाहिद सुनो, मैं कोई एक्टर नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि आपको ये पता है कि गणपत का क्या हाल हुआ था।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।