Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इंडियन सिनेमा की 'फर्स्ट लेडी' देविका रानी और हिमांशु राय पर बनेगी फिल्म, अश्विनी अय्यर करेंगी डायरेक्ट

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 26 May 2023 04:01 PM (GMT+05:30)

    Ashwiny Iyer Upcoming Film बरेली की बर्फी की डायरेक्टर अश्विनी अय्यर अब एक नए प्रोजेक्ट के साथ इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाली हैं। वह इंडियन सिनेमा के ...और पढ़ें

    Ashwiny Iyer Tiwari to direct a film based on Devika Rani and Himanshu Rai life- Photo/Instagram
    Ashwiny Iyer Tiwari to direct a film based on Devika Rani and Himanshu Rai life- Photo/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Devika Rani-Himanshu Rai Based Film: हिंदी सिनेमा की टैलेंटेड डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर अश्विनी अय्यर अपने नए प्रोजेक्ट के साथ इंडस्ट्री में धमाल मचाने के लिए एकदम तैयार हैं। वह इंडियन सिनेमा की पहली महिला कही जाने वाली देविका रानी (Devika Rani) और हिमांशु राय (Himanshu Rai) पर फिल्म बनाएंगी।

    अश्विनी अय्यर ने अपने करियर में कई फिल्मों का निर्देशन किया है, जिसमें 'निल बटे सन्नाटा', 'बरेली की बर्फी' और 'पंगा' जैसी मूवीज भी शामिल हैं। अब वह हिंदी सिनेमा में तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस देविका रानी और एक्टर हिमांशु राय की जिंदगी पर्दे पर दिखाना चाहती हैं।

    कौन थे हिमांशु और देविका?

    देविका रानी का भारतीय सिनेमा में एक महत्वपूर्ण योगदान रहा। अपनी अदायगी के लिए मशहूर देविका को 'भारतीय सिनेमा की पहली महिला' कहा जाता था। वहीं, उनके पति हिमांशु राय एक उम्दा कलाकार होने के साथ-साथ एक बुद्धिमान बिजनेसमैन भी हुआ करते थे। दोनों ने साथ में इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दीं।

    Devika Rani-Himanshu Rai- Photo/Instagram

    भारत का पहला फिल्म स्टूडियो कौन सा है?

    देविका रानी और हिमांशु राय एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म मेकिंग में भी आगे रहे। दोनों ने साल 1934 में 'बॉम्बे टॉकीज' शुरू किया था, जो भारत का पहला प्रोफेशनल फिल्म स्टूडियो था। उन्होंने अशोक कुमार, राज कपूर, मीना कुमारी, महमूद अली, मधुबाला और दिलीप कुमार जैसे सितारों को लॉन्च किया था। ये फिल्म स्टूडियो एक दशक तक सिनेमा पर राज करता रहा।

    खबरें और भी

    Devika Rani- Photo/Instagram

    कौन हैं अश्विनी अय्यर?

    43 साल की अश्विनी अय्यर ने सालों तक कई एड्स का निर्देशन किया था। उन्होंने बतौर डायरेक्टर फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 'निल बटे सन्नाटा' फिल्म से की थी। उनकी पहली ही फिल्म के डायरेक्शन को खूब वाहवाही मिली थी। तब से अब तक अश्विनी कई फिल्मों को डायरेक्ट कर चुकी हैं।

    Ashwiny Iyer- Photo/Instagram

    देविका और हिमांशु पर बेस्ड अश्विनी की अगली फिल्म उनके लिए बहुत खास है। ऐसे में उन्होंने एक बड़े इंडियन फिल्म स्टूडियो के साथ हाथ भी मिलाया है। फिलहाल, फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। देविका और हिमांशु की रियल लाइफ कहानी को पर्दे पर देखना वाकई दिलचस्प होगा।