यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
असिन जल्द ही इस अरबपति बिजनेसमैन की बन जाएंगी पत्नी
अपनी पहली ही बॉलीवुड फिल्म 'गजनी' से दर्शकों का दिल जीतने वालीं असिन काफी वक्त से फिल्मों से गायब थीं। अब वो फिर से फिल्म 'आॅल इज वेल' को लेकर चर्चा में हैं, मगर खबर है कि वो जल्द ही हमेशा के लिए एक्टिंग छोड़ने वाली हैं और अगर सच

मुंबई। अपनी पहली ही बॉलीवुड फिल्म 'गजनी' से दर्शकों का दिल जीतने वालीं असिन काफी वक्त से फिल्मों से गायब थीं। अब वो फिर से फिल्म 'आॅल इज वेल' को लेकर चर्चा में हैं, मगर खबर है कि वो जल्द ही हमेशा के लिए एक्टिंग छोड़ने वाली हैं और अगर सच में ऐसा हुआ तो असिन की यह आखिरी फिल्म होगी। उनके लंबे समय तक फिल्मों से गायब रहने की वजह भी लगभग साफ हो गई है।
सुनील शेट्टी की बेटी ने जानें क्या कहा सलमान के बारे में
जी हां, दरअसल, पूरी खबर ये है कि असिन इन दिनों दिल्ली के एक अरबपति बिजनेसमैन राहुल शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं और अब वो अपने इस रिलेशनशिप को एक नया नाम देने वाली हैं। आपको बता दें कि राहुल शर्मा माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर हैं। एक अखबार से बातचीत में असिन ने कहा है, 'मैं अभी अपने सारे प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे करने में लगी हूं, ताकि पर्सनल जिंदगी के लिए वक्त निकाल सकूं। वैसे मैंने नए प्रोजेक्ट्स तो दो साल पहले ही साइन करना बंद कर दिए थे।'

सूत्र के मुताबिक, भले ही असिन इस बारे में चुप हों और मीडिया को कुछ नहीं बता रही हों, लेकिन इस बात से उनकी कथित आखिरी फिल्म ‘ऑल इज वेल’ के दूसरे कलाकार भी इत्तेफाक रखते हैं। असिन काफी कम उम्र से एक्टिंग कर रही हैं और अब वो शादी कर लेना चाहती हैं। उनका एक्टिंग करने का इरादा नजर नहीं आ रहा है। वैसे भी उनका करियर ठीक नहीं चल रहा है।' चर्चा ये भी है कि अक्षय कुमार ने दोनों की मुलाकात करवाई थी।

