विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

असिन ने किया ऐसा काम, आ जाएगी 'गजनी' की याद

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 28 Jul 2015 03:19 PM (IST)

असिन ने एक ऐसा नेक काम किया है, जिसे जानकर आपको उन पर गर्व होगा। कई ऐसे मजबूर लोग हैं, जिन्‍हें आर्थिक तंगी के चलते अपने बच्‍चों का बीच में ही स्‍कूल छुड़वाना पड़ता है। असिन जिस हाउसिंग सोसाइटी में रहती हैं, वहां के वॉचमैन को भी पैसे की दिक्‍कत

News Article Hero Image

मुंबई। असिन ने एक ऐसा नेक काम किया है, जिसे जानकर आपको उन पर गर्व होगा। साथ ही आपको उनकी फिल्म 'गजनी' की याद भी आ जाएगी। कई ऐसे मजबूर लोग हैं, जिन्हें आर्थिक तंगी के चलते अपने बच्चों का बीच में ही स्कूल छुड़वाना पड़ता है।

देखें, बिपाशा कैसे बॉयफ्रेंड के साथ मालदीव में मना रही हैं छुट्टियां

असिन जिस हाउसिंग सोसाइटी में रहती हैं, वहां के वॉचमैन को भी पैसे की दिक्कत की वजह से अपनी बेटी को स्कूल से निकलवाना पड़ा। हालांकि असिन को जैसे ही इस बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत उसकी बेटी की पढाई की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली। बहुत कम लोग ही ऐसा करते हैं। ऐसे में असिन ने जो किया, वो वाकई में काबिल-ए-तारीफ है और लोगों के लिए एक मिसाल भी है।

नाक तुड़वाने के बाद भी शमिता शेट्टी करेंगी डांस

वैसे आपको बता दें कि असिल लंबे समय से बच्चों की शिक्षा और उनके अधिकारों के लिए काम कर रही हैं। इस वाकये से आपको भी जरूर फिल्म 'गजनी' की कल्पना याद आ गई होगी। असिन की यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी और जबरदस्त हिट साबित हुई थी। अब वो जल्द फिल्म 'ऑल इज वेल' में नजर आएंगी।