Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ASKSRK: 'मुझे गाली दो'...शाहरुख खान से फैन ने की अजीब डिमांड, किंग खान ने पूरी की इच्छा !

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 05:24 PM (IST)

    ASKSRK Session शाह रुख खान ( Shah Rukh Khan ) ने गुरुवार को अपनी फिल्म जवान का नया पोस्टर साझा किया। इसके कुछ ही देर बाद एक्टर ने अपने चाहने वालों के ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan Fan Photo Credit Instagram
    Shah Rukh Khan Fan Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. शाह रुख खान ने किया करीब 15 मिनट का #AskSRK सेशन
    2. शाह रुख खान ने जवान का शेयर किया नया पोस्टर
    3. नयनतारा और विजय सेतुपति की झलक भी दिखाई दी

     नई दिल्ली, जेएनएन।  ASKSRK Session:  शाह रुख खान बॉलीवुड के उन स्टार्स में से एक हैं, जिन्हें अपने काम से जब वक्त मिलता है वह तब फैंस से बातचीत करने के लिए ट्विटर पर हाजिर हो जाते हैं। गुरुवार को उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। पहले एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म जवान (Jawan) का नया पोस्ट शेयर किया। इसके बाद अपने चाहने वालों के लिए #AskSRK सेशन रखा। इस दौरान उन्होंने कई फैंस के सवालों के मजेदार जवाब भी दिए। आइए डालते हैं इनपर एक नजर।

    मेरे मैसेज का रिप्लाई कर दो भले ही 'गाली' दे दो- फैन

    करीब 15 मिनट के इस सेशन एक्टर ने कई फैंस के सवालों के मजेदार जवाब दिए। इसी बीच एक फैन ने उनसे कहा कि सर मेरे मैसेज का रिप्लाई कर दो भले ही गाली दे दो। बस फिर क्या था शाह रुख ने ये मैसेज देखा और इसका रिप्लाई किंग खान ने अपने अंदाज में दिया। शाह रुख खान ने रिप्लाई में लिखा, तेरी बात का पैदा मारू....हां हां. (यह प्यारी नॉन गाली सिर्फ और सिर्फ जैकी श्रॉफ से सीखी!!) खुश हैं? #जवान

    नयनतारा पर लट्टू हुए शाहरुख?

    इसके अलावा एक फैन ने उनसे पूछा कि नयनतारा मैम पर लट्टू हुए या नहीं? इसके जवाब में किंग खान कहते हैं, चुप करो दो बच्चों की मां है वो. हां हां।

    फिर एक फैन ने अपना दुख बयां करते हुए लिखा- अपनी मंगेतर को बोल रहा हूं कि जवान देखने चलो। वो बोल रही है कि मेरे जवान तुम हो। मुझे नहीं देखना SRK को। इस पर एक्टर ने लिखा- ठीक है भाई तुम उसी की सुन लो। किसी और से पिक्चर की कहानी सुन लेना। पूछ लेना अगली देखेगी क्या। उसका नाम डंकी है. या फिर तुम डंकी भी लगते हो??।

    खबरें और भी

    सामने आया जवान का नया पोस्ट

    गुरुवार को जवान मेकर्स ने फिल्म से एक और पोस्टर जारी किया है, जिसमें एसआरके के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति की झलक देखने को मिल रही है। इसमें किंग खान को बाल्ड लुक में देखा जा सकता है। विजय ग्रे दाढ़ी और बड़े चश्मे में खतरनाक लग रहे है, जबकि नयनतारा अपने पुलिस वाले लुक में निडर होकर राइफल पर निशाना साधती दिखाई दे रही है।

     फिल्म में शाहरुख की गर्ल गैंग को बैकग्राउंड में बंदूक पकड़े हुए भी देखा जा सकता है। पोस्ट को कैप्शन दिया गया है, “द डेयरिंग... चकाचौंध. ख़तरनाक."। बता दें कि जवान दुनिया भर में 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।