Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ASKSRK: Shah Rukh Khan ने किया खुलासा, बताया जवान की शूटिंग के दौरान कितनी बार लगी चोट

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 02:00 PM (IST)

    AskSRK Session हाल ही में जवान का प्रीव्यू सामने आया था। दर्शकों को फिल्म का प्रीव्यू इतना शानदार लगा कि अब हर कोई इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहा है। इस ...और पढ़ें

    ASKSRK Shah Rukh Khan Photo Credit Instagram
    ASKSRK Shah Rukh Khan Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. शाह रुख खान ने किया आस्क एसआरके सेशन
    2. इस दौरान एक्टर ने फैंस के सवालों का दिया जवाब
    3. सेशन में बताया जवान के दौरान कितनी बार लगी चोट

     नई दिल्ली, जेएनएन।  AskSRK Session: शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) जल्द फिल्म जवान में नजर आएंगे। हाल ही में जवान का प्रीव्यू सामने आया था। दर्शकों को फिल्म का प्रीव्यू इतना शानदार लगा कि अब हर कोई इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहा है। इसी बीच अब हमेशा की तरह किंग खान ने गुरुवार यानी 13 जुलाई को आस्क एसआरके सेशन रखा।

    करीब 15 मिनट के इस सेशन एक्टर ने कई फैंस के सवालों के मजेदार जवाब दिए।  इसी बीच एक फैन ने उनसे पूछ लिया कि सर जवान की शूटिंग के दौरान उन्हें कितनी चोट लगी। अब शाह रुख ने भी बहुत ही मजेदार तरीके से इस सवाल का जवाब दिया।

    शाह रुख ने बताया जवान की शूटिंग के कितनी लगी चोट

    आस्क एसआरके सेशन में एक फैन ने शाह रुख से पूछा कि, जवान की शूटिंग के दौरान उन्हें कितनी चोट लगी। इस सवाल के बाद एक्टर ने भी बहुत मजेदार तरीके से जवाब दिया और कहा, 'जब तक दिल पे चोट ना लगे बाकी सब चलता है। इसके बाद एक दूसरे फैन ने एक्टर से पूछा- पठान ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़-फोड़ की, अब आप जवान लेकर आ रहे हो तो आपको इस फिल्म से क्या-क्या उम्मीदें हैं? इसके जवाब में शाहरुख ने जवाब दिया- एक ही उम्मीद होती है हमेशा... आप सबको एंटरटेन कर सकूं बस. उम्मीद है जवान आपको अच्छी लगेगी।

    सलमान ने की थी 'जवान' प्रीव्यू की तारीफ

    सलमान खान ने फिल्म 'जवान' को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है । उन्होंने शाह रुख खान की 'जवान' का प्रीव्यू शेयर करते हुए लिखा , 'पठान जवान बन गया, बेहतरीन ट्रेलर, बहुत पसंद आया। अब ये ऐसी फिल्म है जिसे हमें सिनेमाघरों में ही देखना चाहिए।

    खबरें और भी

    मुझे यकीन है कि मैं इसे पहले दिन ही देखूंगा । मजा आ गया वाह ।' सलमान की तारीफ का किंग खान ने भी रिप्लाई किया था, "पहले भाई इसलिए आपको ही दिखाया था। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद और टिकट बुक करने के लिए आभार। ढेरों प्यार।"