Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Zubeen Garg: सिंगर के निधन पर असम में तीन दिनों का राजकीय शोक, स्कूबा डायविंग करते वक्त हुई थी मृत्यु

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 09:05 PM (IST)

    Zubeen Garg दिवंगत सिंगर जुबिन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डायविंग करते वक्त निधन हो गया। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को 20 ...और पढ़ें

    52 साल की उम्र में सिंगर जुबिन गर्ग का हुआ निधन
    52 साल की उम्र में सिंगर जुबिन गर्ग का हुआ निधन

    HighLights

    1. जुबिन गर्ग के निधन पर असम में राजकीय शोक का एलान
    2. तीन दिनों तक राजकीय शोक मनाएगा असम
    3. 52 साल की उम्र में सिंगर जुबिन गर्ग का हुआ निधन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'या अली' फेम सिंगर जुबिन गर्ग के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। असम में अपना करियर शुरु करने वाले जुबिन के राज्य में कई फैंस हैं जिनकी आंखें उनके निधन पर नम हो गई है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हेमंत सिंह बिस्वा ने सिंगर को श्रद्धांजलि देने के लिए तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

    तीन दिन तक रहेगा राजकीय शोक

    दिवंगत गायक ज़ुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देने वालों की बढ़ती संख्या के बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को 20 से 22 सितंबर, 2025 तक तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की। इस दौरान राज्य भर में सभी ऑफिशियल एंटरटेनमेंट, फॉर्मल इवेंट्स और सार्वजनिक समारोह स्थगित रहेंगे।

    फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

    यह भी पढ़ें- Zubeen Garg की मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, एक सिंगर ने लिखा-मुझे अफसोस है कि मैंने उन्हें...

    असम की चल रहे 'सेवा सप्ताह' पहल के तहत आवश्यक सेवा गतिविधियां जारी रहेंगी। हालांकि, सभी फॉर्मल इवेंट्स को स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और असमिया संस्कृति और संगीत में जुबिन के योगदान को याद किया। उन्होंने लिखा, 'आज असम ने अपने सबसे प्रिय सपूतों में से एक को खो दिया। मेरे पास शब्दों की कमी है कि मैं बता सकूं कि जुबिन असम के लिए क्या मायने रखते थे'।

    उन्होंने आगे कहा, 'जुबिन बहुत जल्दी चले गए यह जाने की उम्र नहीं थी। उनकी आवाज में लोगों को एनर्जी देने की की क्षमता थी। उनका म्यूजिक सीधे हमारे मन और आत्मा से बात करता था। उन्होंने एक ऐसा शून्य छोड़ दिया है जो कभी नहीं भरेगा'। सरमा ने दिवंगत गायक के पार्थिव शरीर को सिंगापुर से वापस लाने की व्यवस्थाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि अगर पोस्टमार्टम की जरूरत पड़ी तो उनका पार्थिव शरीर शनिवार शाम तक असम पहुंच सकता है।

    खबरें और भी

    52 साल के जुबीन अपने हिट गाने 'या अली' से घर-घर में मशहूर हो गए थे। उन्हें सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्मेंस देनी थी। कई भारतीय भाषाओं में अपने संगीत के लिए पहचाने जाने वाले जुबीन ने असम और देशबर में कई लोगों के दिलों में जगह बनाई है। जुबिन का 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डायविंग के दौरान निधन हो गया था'।

    यह भी पढ़ें- Zubeen Garg: 'या अली' जैसा चार्टबस्टर दोबारा क्यों नहीं बना पाए जुबिन गर्ग? सिंगर ने खुद बताई थी वजह