Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pathaan: पठान की स्क्रीनिंग को लेकर चिंतित है शाह रुख, असम के सीएम का दावा, अभिनेता से हुई बात

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 22 Jan 2023 01:59 PM (IST)

    Pathaan शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान को रिलीज होने में सिर्फ 3 दिनों का वक्त रह गया है। फिल्म को लेकर काफी विवाद है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हि ...और पढ़ें

    File Photo of Assam CM Himanta Biswa Sarma and Shah Rukh Khan
    File Photo of Assam CM Himanta Biswa Sarma and Shah Rukh Khan

    नई दिल्ली, जेएनएन। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में अभिनेता शाहरुख खान से जुड़े एक सवाल पर कहा था कि वह उन्हें नहीं जानते। मुख्यमंत्री ने इस बयान के कुछ ही घंटों बाद ट्वीट कर बताया कि उन्होंने रात दो बजे तक शाह रुख खान से बात की।

    दरअसल मुख्यमंत्री हिमंत से हाल ही में पठान विवाद को लेकर सवाल किया गया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा- कौन शाह रुख खान? मैं उनके या फिल्म पठान के बारे में कुछ नहीं जानता। उन्होंने यह भी कहा था कि राज्य के लोगों को संजीव नारायण की असम फिल्म 'बेबाकी पार्ट 2' देखनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शाह रुख खान का कोई फोन नहीं आया और अगर अभिनेता ने उनसे आग्रह किया तो वह इस मामले को देखेंगे।

    रात दो बजे तक की बात

    इस बयान के कुछ ही घंटों बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया, 'बॉलीवुड अभिनेता श्री @iamsrk ने मुझे फोन किया और हमने रात 2 बजे तक बात की। उन्होंने अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान गुवाहाटी में एक घटना के बारे में चिंता व्यक्त की। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का कर्तव्य है। हम जांच करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो।'

    यह हुआ है विवाद

    दरअसल शुक्रवार 20 जनवरी को गुवाहाटी के नरेंगी में एक सिनेमा हॉल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। इस दौरान शाहरुख खान की फिल्म पठान के पोस्टर जला दिए। इससे पहले 5 जनवरी को अहमदाबाद के वस्त्रापुर के अल्फा मॉल में भी पठान फिल्म के पोस्टर फाड़े गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Pathaan: पठान विवाद पर बोले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा-कौन शाह रुख खान? भड़के फैंस ने दिया यह जवाब

    यह भी पढ़ें: Pathaan Advance Booking: 'पठान' के लिए नहीं कम हो रही शाह रुख के फैंस की दीवानगरी, बुक कर डाला पूरा थिएटर