Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Zubeen Garg के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब, Sarusajai Stadium में रखा गया पार्थिव शरीर

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 05:30 PM (IST)

    लोकप्रिय असमिया सिंगर जुबीन गर्ग (Zubeen Garg Funeral) का 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर दिल् ...और पढ़ें

    अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा जुबीन का पार्थिव शरीर (फोटो-इंस्टाग्राम)
    अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा जुबीन का पार्थिव शरीर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 19 सितंबर को हुआ था जुूबीन का निधन
    2. अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे लोग
    3. असम में रखा गया राष्ट्रीय शोक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लोकप्रिय असमिया गायक जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) का 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाईविंग दुर्घटना के दौरान निधन हो गया था। 21 सितंबर को दिल्ली से गुवाहाटी उनका पार्थिव शरीर वापस लाया गया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पर ले जाया गया।

    भीड़ को नियंत्रण करने के खास इंतजाम

    ज़ुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर रविवार को गुवाहाटी के अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (Sarusajai Stadium) में प्रशंसकों और शुभचिंतकों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक विजिटर्स को उनके अंतिम दर्शन की अनुमति दी जाएगी। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Zubeen Garg की मौत के बाद पत्नी का रोते हुए वीडियो आया सामने, मैनेजर को लेकर बोलीं- 'उनके बिना मैं कुछ...'

    आम जनता कर सकेगी अंतिम दर्शन

    हिमंत ने ट्वीट किया, 'असम की सरकार बड़े ही दुख के साथ ये सूचित करना चाहती है कि जुबीन गर्ग, एक बेहतरीन आर्टिस्ट, एक कलचरल आइकन और फिल्मेकर और लाखों दिलों की धड़कन का पार्थिव शरीर अर्जुन भोगेस्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसकी टाइमिंग सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक है। जो भी दोस्त, फॉलोवर उनके दर्शन करना चाहते हैं वे वहां आ सकते हैं। सभी से अनुरोध है कि वे यह सुनिश्चित करने में अपना सहयोग दें कि असम के प्रिय पुत्र की अंतिम यात्रा गरिमा के साथ संपन्न हो और यह एक ऐसी विदाई यात्रा बन जाए जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।'

    असम में रखा गया राष्ट्रीय शोक

    इसके अलावा उनका अंतिम संस्कार कहां किया जाएगा इसको लेकर आज शाम 6 बजे एक मीटिंग रखी गई है। इसके अलावा असम सरकार ने 20 से 22 सितंबर के बीच राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। असम सीएमओ ने कहा कि इस अवधि के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन, औपचारिक कार्यक्रम या सार्वजनिक समारोह नहीं होंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Zubeen Garg Death Reason: सिंगर की मौत का सच आया सामने, पत्नी ने किया डाइविंग दुर्घटना का खंडन; कैसे गई जान?