Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalki 2898 AD के इवेंट में Deepika Padukone ने अपने बेबी बंप के लिए प्रभास को ठहराया जिम्मेदार, बताई ये वजह!

    Updated: Thu, 20 Jun 2024 02:09 PM (IST)

    सोमवार को मुंबई में कल्कि 2898 AD का प्री-रिलीज इवेंट रखा गया। जहां फिल्म के सारे सितारे मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान अमिताभ बच्चन प्रभास और दीपिका ...और पढ़ें

    प्रभास और दीपिका ने ईवेंट में की जमकर मस्ती, (X Image)
    प्रभास और दीपिका ने ईवेंट में की जमकर मस्ती, (X Image)

    HighLights

    1. इक्टठा हुए कल्कि 2898 AD के सारे सितारे
    2. दीपिका पादुकोण ने खींची प्रभास की टांग
    3. दुनियाभर में रिलीज को तैयार कल्कि 2898 AD

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कल्कि 2898 AD के लिए बुधवार को मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट रखा गया। जहां फिल्म की लगभग पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई। सितारों से सजी इस शाम में सेलेब्स ने एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती भी की। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने प्रभास को अपने निकले हुए पेट के लिए जिम्मेदार ठहराया।

    कल्कि 2898 AD के प्री- रिलीज इवेंट में सबसे ज्यादा ध्यान दीपिका पादुकोण ने खींचा। प्रेगनेंसी के बाद अभिनेत्री अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं।

    दीपिका और प्रभास की मस्ती

    कल्कि 2898 AD के इवेंट में सभी एक्टर्स ने एक- एक कर फिल्म को लेकर बात की। अमिताभ बच्चन, कमल हासन और प्रभास के बाद दीपिका पादुकोण ने मंच संभाला। इस दौरान उन्होंने प्रभास की टांग खिचाई भी की। एक्ट्रेस ने कहा कि उनका ये जो ये पेट निकला हुआ है, इसका पीछे कारण प्रभास हैं। कल्कि 2898 AD के सेट पर उन्होंने इतना खान खिलाया कि उनका पेट बाहर निकल आया है। दीपिका की ये बात सुनकर प्रभास के लिए अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल हो गया था।

    यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD: अमिताभ बच्चन ने खरीदी कल्कि 2898 AD की पहली टिकट, इस खास शख्स को कर दी गिफ्ट, शोले से है कनेक्शन

    क्या बोलीं दीपिका पादुकोण ?

    प्रभास की तारीफ करते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा, "मैं असल में ऐसी इसलिए दिख रही हूं, क्योंकि प्रभास ने मुझे बहुत सारा खाना खिलाया है। ये इस हद तक पहुंच गया थी कि ये एक कैटरिंग सर्विस बन गई थी। वो न सिर्फ घर से बना खाना लेकर आते थे, बल्कि, दिल से खिलाते भी थे।" दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर इवेंट से अपनी कई सारी फोटो भी शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- "ठीक है, बहुत हो गया...अब मुझे भूख लगी है!"

    कब रिलीज होगी कल्कि ?

    कल्कि 2898 AD कुछ दिनों बाद 27 जून को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म का डायरेक्शन नाग अश्विन ने किया है। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन के साथ कल्कि 2898 AD में कमल हासन और दिशा पाटनी भी नजर आएंगे। इस फिल्म के बाद दीपिका पादुकोण एक्शन कॉमेडी मूवी सिंघम अगेन में दिखाई देंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bhairava Anthem की रिलीज में देरी पर उतावले हुए Amitabh Bachchan, Kalki डायरेक्टर भी नहीं रहे पीछे, दिया ये जवाब