Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Athiya-KL Rahul Wedding: अथिया की शादी की तैयारियों के बीच अजय देवगन ने दी सुनील शेट्टी को बधाई, यूं किया विश

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 23 Jan 2023 11:16 AM (IST)

    Ajaya Devgn Congratulates On Athiya-KL Rahul Wedding बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी के घर खुशियों का तांता लगा हुआ है। एक्टर अपनी बेटी अथिया शेट्ट ...और पढ़ें

    Ajaya Devgn Congratulates On Athiya-KL Rahul Wedding, Twitter
    Ajaya Devgn Congratulates On Athiya-KL Rahul Wedding, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ajaya Devgn Congratulates On Athiya-KL Rahul Wedding: बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल सुनील शेट्टी के घर खुशी का माहौल है। एक्टर अपनी इकलौती बेटी अथिया शेट्टी की शादी कर रहे हैं, जहां पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री शिरकत करने वाली है। शादी की तैयारियों के बीच अन्ना को उनके पुराने दोस्त अजय देवगन ने बधाई दी है।

    जगमगाया सुनील शेट्टी का घर

    एक्ट्रेस अथिया शेट्टी अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी कर रही हैं। आज यानी 23 जनवरी को कपल सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे का हो जाएगा। बेटी की शादी के लिए सुनील शेट्टी ने अपने खंडाला स्थित बंगले को वेन्यू बनाया, जो पिछले कुछ दिनों से खूबसूरत लाइट्स से जगमगा रहा है।

    अजय देवगन ने जताई खुशी

    अजय देवगन ने दोस्त सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी मना शेट्टी को सोशल मीडिया पर बेटी की शादी की पर विश किया है और खुशी जताई है। अथिया और के एल राहुल की तस्वीर शेयर करते हुए अजय ने कहा, मेरे प्यारे दोस्त सुनील शेट्टी और मना शेट्टी को उनकी बेटी अथिया शेट्टी की के एल राहुल संग शादी पर ढेरो बधाइयां। मैं यहां इस यंग कपल को शानदार मैरिड लाइफ के लिए विश करता हूं। और, अन्ना इस शुभ अवसर पर मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं।

    एशा देओल ने भी किया विश

    सुनील शेट्टी के अलावा हेमा मालिनी के बेटी और एक्ट्रेस ऐशा देओल ने भी कपल को बधाई दी और ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, अथिया शेट्टी और के एल राहुल आप दोनों को शुभकामनाएं। भगवान आप दोनों को प्यार खुशी दे। अन्ना, मन्ना मैम और आपके परिवार को ढेर सारा प्यार और बधाइयां।

    खबरें और भी

    के एल राहुल और अथिया की लव स्टोरी

    अथिया शेट्टी और के एल राहुल की बेहद रोमांटिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। इनका रिश्ता दोस्ती से शुरू होकर प्यार में तब्दील हो गया। लगभग पांच सालों तक एक- दूसरे को डेट करने के बाद अथिया और के एल राहुल अब जिंदगी भर के लिए एक-दूसरे के हमसफर बनने जा रहे हैं।