Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Athiya Shetty-KL Rahul: जानें कैसे हुई थी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी की शुरुआत, 4 साल तक किया डेट

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 23 Jan 2023 01:20 PM (IST)

    Athiya Shetty-KL Rahul Love Story मुंबई ये दूर खंडाला में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल संग शादी करने जा रही है। यहां शादी एक्टर के ...और पढ़ें

    Athiya Shetty Wedding, KL Rahul Wedding, Athiya And KL Rahul KL Rahul
    Athiya Shetty Wedding, KL Rahul Wedding, Athiya And KL Rahul KL Rahul

    नई दिल्ली, जेएनएन।  Athiya Shetty-KL Rahul Love Story: क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता काफी पुराना है। दो अलग-अलग बड़ी फील्ड के सितारे अपना घर बसा चुके हैं। कई एक्ट्रेसेस ने क्रिकेटर्स के साथ अपने जीवन की शुरुआत की है और अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने जा रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल से आज यानी  23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

    ये कपल मुंबई ये दूर खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्म हाउस पर परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लेगा, जिसमें बॉलीवुड और देश की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। ऐसे में अब फैंस इस कपल की लव स्टोरी जानने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिरकार इस दोनों की लव-स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई।

    कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी दोनों की मुलाकात

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2019 में अथिया शेट्टी और केएल राहुल की मुलाकात हुई थी और दोनों की इस मुलाकात को इनके कॉमन फ्रेंड ने खास बनाया था। कहा जाता है कि पहली मुलाकात में दोनों को एक-दूसरे की कंपनी पसंद आ गई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और उसके बाद दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

    चार सालों से कर रहे थे डेट

    हालांकि इस कपल ने कभी मीडिया के सामने अपने प्यार को कबूल नहीं किया, लेकिन दोनों के रिश्ते की अफवाह तब तेज हो गई जब अथिया और राहुल ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की बधाइयां दी थी। इसके बाद साल 2021 में एक्ट्रेस राहुल की इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में उनके साथ नजर आई थी। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थी।

    खबरें और भी

    साल 2021 में लगाई थी रिश्ते पर मुहर

    अथिया ने जन्मदिन के मौके पर केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेडी लव को रोमांटिक अंदाज में विश किया था, जिसके बाद दोनों अहान शेट्टी की फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग के दौरान साथ नजर आए थे। इसके बाद से यह कर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने प्यार का इजहार करता नजर आया। 

    यह भी पढ़ें- Athiya-KL Rahul Wedding: इस डिजाइनर का लहंगा पहन राहुल की दुल्हन बनेंगी अथिया, साउथ इंडियन स्टाइल में होगा खाना

    यह भी पढ़ें- Athiya-KL Rahul Wedding: संगीत सेरेमनी में बेशरम रंग से लेकर हम्मा हम्मा गानों पर सेलेब्स ने किया जमकर डांस