Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KL Rahul-Athiya: केएल राहुल ने पत्नी को गिफ्ट किया डायमंड मंगलसूत्र, आफ्टर पार्टी में अथिया ने किया फ्लॉन्ट

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 31 Jan 2023 10:24 PM (IST)

    Athiya Shetty Flaunts Her Diamond Mangalsutra While Dancing With KL Rahul In After Party अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी से आफ्टर पार्टी का वीडियो ...और पढ़ें

    Athiya Shetty Flaunts Her Diamond Mangalsutra While Dancing With KL Rahul In After Party, Instagram
    Athiya Shetty Flaunts Her Diamond Mangalsutra While Dancing With KL Rahul In After Party, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Athiya Shetty Flaunts Her Diamond Mangalsutra While Dancing With KL Rahul In After Party: अथिया शेट्टी और केएल राहुल अपने ड्रीमी वेडिंग को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की शादी, संगीत और हल्दी सेरेमनी से अब तक कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। वहीं, अब वेडिंग के आफ्टर पार्टी का वीडियो सामने आया है।

    केएल राहुल ने पत्नी पर लुटाया प्यार

    अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले पर एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। दोनों के वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब केएल राहुल ने आफ्टर पार्टी का भी वीडियो शेयर कर दिया है। वीडियो में न्यूली वेड कपल अथिया और केएल एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।

    खूबसूरत लगीं दुल्हन अथिया

    शादी के इस आफ्टर पार्टी वीडियो में अथिया रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हैवी ज्वेलरी कैरी की है, जो अलग से हाइलाइट हो रही है। अथिया ने गले में खूबसूरत चोकर और कानों में डायमंड इयररिंग कैरी किया, लेकिन वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान अथिया के डायमंड मंगलसूत्र ने खींचा, जिसे एक्ट्रेस फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। यहां देखें वीडियो,

    View this post on Instagram

    A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

    अथिया- केएल राहुल की लव स्टोरी

    अथिया शेट्टी और केएल राहुल लगभग पांच सालों तक एक- दूसरे को डेट करने के बाद अब हमेशा के लिए हमसफर बन गए हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुए थी और ये मुलाकात दोस्ती से शुरू होकर शादी में बदल गई है। अथिया और केएल राहुल ने अपने रिलेशनशिप को काफी समय तक छिपाकर रखा था, लेकिन एक्ट्रेस ने भाई अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग पर दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। स्क्रीनिंग पर अथिया और केएल राहुल ने एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए एक कपल की तरह एंट्री की थी। दोनों के इस अपिरियंस के बाद मीडिया में इनके अफेयर की खबर पक्की हो गई थी।

    खबरें और भी