Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नाना बनने वाले हैं Suniel Shetty! Athiya Shetty और KL Rahul ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, जल्द आएगा नन्हा मेहमान

    Updated: Fri, 08 Nov 2024 06:14 PM (IST)

    क्रिकेटर केएल राहुल के घर अगले साल खुशियां आने वाली हैं। क्रिकेटर की पत्‍नी और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर इसका एलान किया है। एक् ...और पढ़ें

    अथिया और के एल राहुल ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी
    अथिया और के एल राहुल ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड में इस समय खुशी की लहर दौड़ रही है। एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण से लेकर ऋचा चड्ढा के घर नन्हे कदम दस्तक दे चुके हैं वहीं कुछ इसकी तैयारी में हैं। अब हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है।

    अथिया ने साल 2023 में भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल से शादी की थी। सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट शेयर करते हुए उन्होंने ये जानकारी दी।पोस्ट में लिखा, 'हमारा खूबसूरत वरदान जल्द आने वाला है 2025'। अथिया अगले साल अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।

    फैंस ने दी शुभकामनाएं

    अब फैंस और परिवार वाले इस खबर को सुनकर काफी ज्यादा खुश हैं। अथिया के भाई अहान शेट्टी ने इमोजी बनाकर पोस्ट पर रिएक्ट किया है। वहीं कई यूजर्स उनको जल्द पेरेंट्स बनने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं और दुआ भी कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Suniel Shetty ने अथिया को कास्ट करने के बाद मुकेश छाबड़ा को गिफ्ट किया था बंगला, कास्टिंग डायरेक्टर ने किया रिवील

    मनाया था अथिया शेट्टी का बर्थडे

    कुछ दिन पहले ही अथिया ने बर्थेडे के मौके पर क्रिकेटर-पति केएल राहुल ने उनकी कुछ खास तस्वीरें शेयर कर अथिया को शुभकामनाएं दी थीं। अथिया शेट्टी बीते 5 नवंबर को 32साल की हो गई हैं। इस मौके पर क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर अपने रोमांटिक पलों की फोटोज शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'मेरा पागल जन्मदिन वाला बच्चा।'

    खबरें और भी

    दो साल पहले हुई थी शादी

    लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने 23 जनवरी, 2023 को शादी की थी। यह शादी अथिया के पिता सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस में हुई थी। ये इंटीमेट वेडिंग थी जिसमें परिवार के कुछ लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अब शादी के लगभग दो साल बाद कपल के घर किलकारी गूंजनेवाली है।

    इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम

    वर्कफ्रंट की बात करें तो अथिया को आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आए थे। इसके अलावा अर्जुन कपूर के साथ मुबारकां और सूरज पंचोली के साथ हीरो में काम कर चुकी हैं। अथिया ने अभी तक अपना कोई नया प्रोजेक्ट अनाउंस नहीं किया है।

    यह भी पढ़ें: Suniel Shetty Birthday: पिता के जन्मदिन पर बेटी Athiya Shetty ने लुटाया प्यार, बेटे अहान ने भी किया पोस्ट