Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    90s का सिंगर, गर्लफ्रेंड के मर्डर की झूठी कहानी से हुआ फेमस, आज भी दिल टूटे आशिकों की जुबान पर रहता है इनका गाना

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 07:00 PM (IST)

    90 के दशक में अताउल्लाह खान का 'बेदर्दी से प्यार' एल्बम खूब चला। इसे हिट कराने के लिए उनकी गर्लफ्रेंड के मर्डर की झूठी कहानी गढ़ी गई थी, जिससे लोगों म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 90 के दशक में बॉलीवुड में कुमार सानू (Kumar Sanu), नदीम श्रवण (Nadeem Shravan) जैसे सिंगर्स का दौर था। उस वक्त एक से बढ़कर एक रोमांटिक गाने रिलीज हो रहे थे। इस दौर में 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का', 'दिल तोड़ के हंसती हो मेरा', 'मुझको दफनाकर जब वो वापस जाएंगे' जैसे दर्दभरे गानें बाजार में आते ही हिट हो गए।

    गुलशन कुमार ने निकाली थी एल्बम

    इन गानों को गाने वाले सिंगर का नाम था अताउल्लाह खान। तब भारत में कैसेट चलते थे। जैसे ही ये आए हाथों-हाथ ये कैसेट्स मार्केट में बिकने लगी। 1992 में टी-सीरीज के गुलशन कुमार ने पाकिस्तानी सिंगर अताउल्लाह खान (Attaullah Khan) का म्यूजिक एल्बम रिकॉर्ड किया और इसे ‘बेदर्दी से प्यार’ नाम से लॉन्च किया। इस एल्बम में कुल 8 गाने थे।

    ओ दिल तोड़के हंसती हो मेरा’, ‘मुझको ये तेरी बेवफाई मार डालेगी, ‘देख ले आके जरा चैन से सोने वाले’, ‘मैं दुनिया तेरी छोड़ चला’, ‘मुझको दफनाकर जव वो वापस जाएंगे’, ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’, ‘बेदर्दी से प्यार का सहारा न मिला’, ‘तुझे भूलना तो चाहा लेकिन भुला न पाए’ इसका हिस्सा थे। यह एल्बम सुपरहिट हुई और सड़कों पर दौड़ते ट्रकों और ऑटो में ये गाने खूब सुनाई देते थे।

    Attaullah

    यह भी पढ़ें- 33 साल पहले संसद में इस Item Song पर छिड़ी थी बहस, देशभर में हुआ बवाल; 7 दिन में बिकी थी 1 करोड़ से ज्यादा कैसेट

    क्या गढ़ी गई थी झूठी कहानी?

    लेकिन क्या आपको पता है कि इन गाने को हिट कराने के लिए एक झूठी कहानी रची गई थी? अब ये किसने फैलाई ये तो हमें नहीं पता लेकिन उस वक्त ऐसी चर्चा हुई कि अताउल्लाह खान किसी लड़की से प्यार करते थे जिसने उन्हें धोखा दे दिया। अताउल्लाह खान ने उस लड़की की हत्या कर दी और पाकिस्तान की जेल में बंद हैं।

    खबरें और भी

    कहानी में आगे कहा गया कि गायक ने जेल की सजा काटी और वहीं से उन्होंने दिल टूटने और प्यार में धोखा मिलने जैसे विषयों पर जेल से ही गाना शुरू कर दिया है। हालांकि ये कहानी झूठी थी लेकिन इस झूठी कहानी का फायदा म्यूजिक कंपनी टी सीरीज को खूब हुआ। लोगों में अताउल्लाख खान के प्रति हमदर्दी जगी और ज्यादा से ज्यादा संख्या में कैसेट खरीदे गए।

    Accha Sila

    चमक गई थी सोनू निगम की किस्मत

    गुलशन कुमार ने फिर अपने भाई कृष्ण कुमार (Krishan Kumar) के साथ मिलकर एक फिल्म बेवफा सनम बनाई. 'बेवफा फिल्म' के गानों ने दोनों देशों में धूम मचा दी। इसी फिल्म के गाने 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' गाकर सोनू निगम (Sonu Nigam Songs) की किस्मत चमक गई।

    अताउल्लाह खान ने अपने गीतों की रचना के लिए फारूक रोखरी, मलिक सोना खान, मुनव्वर अली मलिक, फाता खान और ईसाखेल के कई कम प्रसिद्ध कवियों की कविताओं का चयन किया है।

    यह भी पढ़ें- सात समंदर पार Lata Mangeshkar का ये Song सुन रही हैं प्रियंका, बालासुब्रमण्यम ने भी दी थी आवाज; आज भी है कल्ट