Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी David Warner पर चढ़ा पठान का बुखार, मजेदार रील शेयर कर पूछा फैंस से सवाल

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 28 Jan 2023 04:54 PM (IST)

    David Warner On Pathaan डेविड वार्नर ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें पठान फिल्म के प्रोमो पर अपना चेहरा चिपकाकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। ...और पढ़ें

    David Warner On Pathaan: डेविड वार्नर ने एक वीडियो शेयर किया है।
    David Warner On Pathaan: डेविड वार्नर ने एक वीडियो शेयर किया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। David Warner On Pathaan: ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने पठान फिल्म में शाह रुख खान के चेहरे से अपना चेहरा बदल लिया है और वह बेशरम रंग गाने समेत फिल्म के प्रोमो में नजर आ रहे हैं। शाह रुख खान का शरीर और डेविड वॉर्नर की शक्ल के कारण यह वीडियो काफी मजेदार बन पड़ा है।

    डेविड वार्नर की वीडियो में दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही है

    डेविड वार्नर की वीडियो में दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'क्या फिल्म है। क्या आप इसका नाम बता सकते हैं?' डेविड वार्नर की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 40 मिनट में 168000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, वीडियो पर 3000 कमेंट भी किए गए हैं। कई लोगों ने इस पर हंसने की इमोजी शेयर की है। वहीं, कई लोगों ने लिखा है, 'वाह।' एक ने लिखा है, 'डेविड वार्मर हो गया है।' एक ने लिखा है, 'डेविड भाई आप कहा बॉलीवुड में पड़ गए। आप साउथ में ही ठीक थे। एक ने लिखा है, 'ऑस्ट्रेलियाई शाह रुख।' एक ने लिखा है, 'धूम 3 सर?' एक ने लिखा है 'मूवी वार्नर इंडिया की जान।'

    यह भी पढ़ें: 'हसीन दिलरूबा' बनी Shama Sikander का मोनोकिनी अंदाज फैंस को भाया, कहा- हॉटनेस देख मोबाइल की स्क्रीन जल गई

    View this post on Instagram

    A post shared by David Warner (@davidwarner31)

    डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं

    डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। वह भारत में आईपीएल टीम की ओर से मैचेस भी खेलते हैं। इसके चलते उनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। वह काफी धमाकेदार बैट्समैन माने जाते है। वह कई मैच जिताऊ पारियां खेल चुके है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।

    यह भी पढ़ें: Maddam Sir के ट्रैक से शिल्पा शिंदे नाखुश, बताई ये वजह

    View this post on Instagram

    A post shared by David Warner (@davidwarner31)

    डेविड वॉर्नर बॉलीवुड के गानों पर रील बनाकर भी शेयर करते हैं

    डेविड वॉर्नर अपने परिवार के संग बॉलीवुड के गानों पर इंस्टाग्राम पर रील बनाकर भी शेयर करते हैं। इसके चलते उनकी वीडियो काफी वायरल भी होती है और यह फैंस को भी काफी पसंद आती है। वह कई बार डांसिंग रील भी बनाकर शेयर करते है। इसमें उन्हें परिवार के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है।

    खबरें और भी