Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Avatar 2 देख रहे शख्स की सिनेमाघर में हुईं मौत, ओवर एक्साइटेड होने के कारण पड़ा दिल का दौरा!

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 17 Dec 2022 11:44 PM (GMT+05:30)

    Avatar 2 Fan Dies अवतार 2 देख रहे एक फैन की सिनेमाघर में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई है। वह अति-उत्साहित होकर फिल्म देख रहा था। इसी दौरान उसे दिल ...और पढ़ें

    Avatar 2 Fan Dies: अवतार 2 के फैन का निधन हो गया है।
    Avatar 2 Fan Dies: अवतार 2 के फैन का निधन हो गया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Avatar 2 Fan Dies: अवतार द वे ऑफ वाटर फिल्म को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। अवतार 2 देख रहे लक्ष्मी रेड्डी की ओवर एक्साइटेड होने के कारण दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। वह हाई ब्लड प्रेशर से भी पीड़ित थे। डॉक्टरों का कहना है कि फिल्म देखने के दौरान वह अति उत्साह से भर गया, जिसके चलते उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। इस वाकये से वह जहां रहते हैं, वहां के लोग सदमे में है।

    अवतार 2 देख रहे फैन की मौत

    यह घटना आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के पेड्डापुरम शहर की है मृतक का नाम लक्ष्मी रेड्डी श्रीनू है। उपलब्ध जानकारियों के अनुसार मृतक अपने भाई के साथ फिल्म देखने गया था। इसी दौरान सिनेमाघर में ही वह कुर्सी से गिर पड़ा और उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। मृतक विवाहित था और उसका परिवार भी है। उसे एक बेटा और बेटी भी है।

    यह भी पढ़ें: Avatar The Way of Water की टिकटों की बिक्री के दौड़ में भारत का चीन और अमेरिका के साथ मुकाबला!

    अवतार द वे ऑफ वाटर को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है

    अवतार द वे ऑफ वाटर को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म को शुक्रवार के दिन 41 करोड़ रुपये से अधिक की बंपर ओपनिंग मिली है। इसके चलते इस फिल्म का क्रेज धीरे-धीरे वर्ड ऑफ माउथ के माध्यम से बढ़ता जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan सलमान खान की इस फिल्म को करते हैं पसंद, फैन के प्रश्न पूछने पर किया खुलासा

    ताइवान में 2009 में एक शख्स की अवतार देखने के दौरान गई थीं जान

    गौरतलब है कि सन 2009 में भी ताइवान में एक 42 साल के शख्स की अवतार देखने के कारण पड़े हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इस बीच भारत में अवतार 2 काफी अच्छा व्यापार कर रही है। फिल्म के काफी शोज हाउसफुल चल रहे हैं। यह फिल्म 12 वर्षों के बाद भारत में रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशक जेम्स कैमरून ने किया है।

    खबरें और भी