Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Avatar फैंस के लिए झटका! 'अवतार 5' के लिए करना होगा आठ साल का लम्बा इंतजार, जानें- हर सीक्वल की रिलीज डेट

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 08:48 PM (IST)

    Avatar Sequels Release Dates अवतार सीरीज अब दुनिया की सबसे लम्बी चलने वाली फ्रेंचाइजी में शामिल हो गयी है। पहली और आखिरी फिल्म के बीच 22 साल लम्बा फास ...और पढ़ें

    Avatar Movie Sequels Delayed Avatar 5 to Release in 2031. Photo- Twitter
    Avatar Movie Sequels Delayed Avatar 5 to Release in 2031. Photo- Twitter

    HighLights

    1. अवतार 2 पिछले साल दिसम्बर में आयी थी
    2. जेम्स कैमरून की अवतार 2009 में रिलीज हुई थी
    3. अवतार की बाकी फिल्में 2031 तक रिलीज होंगी

    नई दिल्ली, जेएनएन। जेम्स कैमरून की अवतार फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस फ्रेंचाइजी की कुल पांच फिल्में हैं, जिनमें से दो आ चुकी हैं और तीन के रिलीज करने की प्लानिंग पहले ही जारी की जा चुकी है।

    अवतार 2 तय तारीख पर पिछले साल दिसम्बर में रिलीज हो चुकी है और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी पहुंच चुकी है, मगर अब लगता है कि बाकी के सीक्वल्स की रिलीज तय तारीख पर नहीं हो सकेगी।

    कब रिलीज होंगी अवतार की बाकी फिल्में?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बची हुई फिल्मों की रिलीज एक साल आगे खिसका दी गयी है। डिजिटल स्पाइ वेबसाइट के मुताबिक, अवतार 3 अब 19 दिसम्बर 2025 को रिलीज होगी। यह फिल्म पहले 2024 में आने वाली थी। अवतार 3, 'अवतार- द वे ऑफ वाटर' की फॉलोअप फिल्म है।

    नये कैलेंडर के अनुसार, अवतार 4, तीसरी फिल्म के चार साल बाद 21 दिसम्बर 2029 को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। यह पहले 2026 में आने वाली थी।  वहीं, अवतार सीरीज की आखिरी फिल्म है लिए 8 साल लम्बा इंतजार करना होगा, जो 19 दिसम्बर 2031 में रिलीज होगी, जो पहले 2028 में आने वाली थी। 

    फिल्म पुरानी तारीख नई तारीख
    अवतार 3 20 दिसम्बर, 2024 19 दिसम्बर, 2025
    अवतार 4 18 दिसम्बर, 2026 21 दिसम्बर, 2029
    अवतार 5 22 दिसम्बर, 2028 19 दिसम्बर, 2031

    क्या बोले अवतार सीरीज के निर्माता?

    पहली अवतार 2009 में रिलीज हुई थी। पांचवीं फिल्म इसके 22 साल बाद आएगी। प्रोड्यूसर जॉन लैंडाउ ने अपने ट्वीट में कहा-

    खबरें और भी

    हर अवतार फिल्म अपने आप में एक जोशीला और अद्भुत अनुभव होता है, इसे क्वालिटी के साथ पर्दे पर लाने में वक्त लगता है, जिसके लिए हम फिल्ममेकर जुटे रहते हैं, ताकि दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतर सकें। टीम अपने काम में कड़ी मेहनत कर रही है और दिसम्बर 2025 में दर्शकों को फिर स पैंडोरा पर ले जाने के लिए हम बेकरार हैं। 

    जॉन के इस ट्वीट से यह साफ हो गया कि अवतार सीरीज की तीसरी फिल्म के लिए अब कम से कम डेढ़ साल इंतजार करना होगा। 

    इन फिल्मों की रिलीज डेट्स भी हुईं शिफ्ट

    वैरायटी के मुताबिक, डिज्नी ने अवतार के अलावा अपनी कई फिल्मों की रिलीज डेट्स बदली हैं। लाइव-एक्शन फिल्म मोआना 27 जून, 2025 को रिलीज की जाएगी।

    डेडपूल 3, 8 नवम्बर 2024 से 3 मई 2024 तक खिसका दी गयी है। स्टार वार्स की एक अनटाइल्ड फिल्म 18 दिसम्बर 2026 को आएगी। मारवल ने भी अपनी कुछ फिल्मों की रिलीज डेट बदली है, जो इस प्रकार है-

    फिल्म पुरानी तारीख नई तारीख
    कैप्टन अमेरिका- ब्रेव न्यू वर्ल्ड 3  3 मई, 2024 26 जुलाई, 2024
    थंडरबोल्ट्स  20 दिसम्बर, 2024
    ब्लेड 14 फरवरी, 2025
    फैंटास्टिक फोर 2 मई, 2025
    एवेंजर्स- द कांग डायनास्टी 2 मई, 2025 1 मई, 2026
    एवेंजर्स- सीक्रेट वार्स 1 मई, 2026 7 मई, 2027

    अवतार सीरीज की पहली दोनों फिल्में दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल हैं।