विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ginny Weds Sunny के पार्ट 2 में हुई 12th Fail फेम इस एक्ट्रेस की एंट्री, Yami Gautam की जगह आएंगी नजर

Published: Wed, 14 May 2025 04:46 PM (IST)Updated: Wed, 14 May 2025 06:48 PM (IST)

साल 2020 में आई विक्रांत मैसी और यामी गौतम की फिल्म गिन्नी वेड्स सनी को काफी पसंद किया गया था। ...और पढ़ें

मेधा शंकर और अविनाश तिवारी की फिल्म (फोटो-इंस्टाग्राम)
मेधा शंकर और अविनाश तिवारी की फिल्म (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. लैला मजनू में काम कर चुके हैं अविनाश
  2. यामी गौतम हुई फिल्म से रिप्लेस
  3. मेधा शंकर को मिला फिल्म में रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तनु वेड्स मनु और शादी में जरूर आना जैसी हिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, मशहूर निर्माता विनोद बच्चन एक नई रोमांटिक ड्रामा लेकर आने वाले हैं। निर्माता गिन्नी वेड्स सनी का मच अवेडेट सीक्वल लेकर आ रहे हैं जिसमें रोमांस और हंसी का भरपूर डोज देखने को मिलेगा।

शुरू हुई पार्ट 2 की शूटिंग

फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फ्रेश जोड़ी नजर आएगी। निर्माताओं ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए दर्शकों को इसकी सूचना दी जिसमें बताया गया कि फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म में रोमांस, ड्रामा और ह्यूमर का भरपूर डोज मिलेगा।

यह भी पढ़ें: 7 साल पुरानी सीरीज का OTT पर आज भी है पूरा भौकाल, एक-एक एपिसोड में भरा हुआ फुलऑन रोमांच

View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

मेधा शंकर और अविनाश तिवारी आएंगे नजर

सीक्वल की कहानी प्रशांत झा ने लिखी है। वहीं सौंदर्या प्रोडक्शंस इसके निर्माता हैं। गिन्नी वेड्स सनी पार्ट 2 के बारे में बात करते हुए, निर्माता विनोद बच्चन ने कहा, "हम गिन्नी वेड्स सनी की दुनिया में एक नया अध्याय लाने के लिए उत्साहित हैं। पहली फिल्म को मिले प्यार ने हमें नए कथानक और किरदार तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया और अविनाश और मेधा के साथ, हमें एक फ्रेश और डायनेमिक जोड़ी मिली। हमें विश्वास है कि सीक्वल और भी ज्यादा बेहतरीन,लाफ्टर और जुड़ाव प्रदान करेगा।"

साल 2020 में आया था पहला पार्ट

यामी गौतम और विक्रांत मैसी अभिनीत इस फिल्म का ओरिजनल पार्ट गिन्नी वेड्स सनी साल 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। मेधा शंकर को उनके 12th फेल वाले श्रद्धा जोशी के रोल के लिए आज भी याद किया जाता है। वहीं अविनाश तिवारी को हमने लैला मजनू और खाकी: द बिहार अध्याय जैसी फिल्मों में देखा जिसे क्रिटिक से खूब तारीफ मिली थी।

फिल्म में काम कर रहीं लिलेट दुबे ने बताया कि फिल्म की शूटिंग मसूरी और देहरादून में हो रही है। देश में हो रही परिस्थितियों के बावजूद शूटिंग जारी है और फिल्म से जुड़े लोग दर्शकों का मनोरंजन करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Raid 2 Box Office: छावा की डगर चली रेड 2! नॉन हॉलिडे में भी चल रहा है कमाई का सिक्का

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।