इमरान हाशमी की Awarapan 2 को डायरेक्ट करने से क्यों पीछे हटे मोहित सूरी? प्रोड्यूसर ने बताई इसके पीछे की वजह
Awarapan 2 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई आवारापन का सीक्वल है जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था। तो आखिर इसके सीक्वल को डायरेक्टर करने से वे पीछे क्यों हटे? आइए जानते हैं-
-1786712307940_m.webp)
मोहित सूरी ने डायरेक्ट की थी आवारापन
HighLights
मोहित सूरी ने डायरेक्ट की थी आवारापन
सीक्वल से क्यों पीछे हटे डायरेक्टर?
प्रोड्यूसर ने बताया इसके पीछे का कारण
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'आवारापन' के 19 साल बाद, यह फ्रैंचाइज़ी नितिन कक्कड़ के निर्देशन में 'आवारापन 2' के साथ वापस आ रही है। लेकिन मोहित सूरी, जिन्होंने 2007 में इमरान हाशमी स्टारर ओरिजिनल फिल्म को डायरेक्ट किया था, वे इस सीक्वल को डायरेक्ट करने के लिए वापस नहीं आए हैं।
प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने दिया जवाब
हालांकि प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने इस बारे में बात की और बताया कि आखिर ऐसा क्यों नहीं हो पाया। भट्ट ने बताया, 'मैं ‘जन्नत 1’ का हिस्सा था और बहुत जल्द ही ‘जन्नत 2’ बनने लगी। मैंने उसमें अपना सब कुछ लगा दिया था, इसलिए मैंने कहा, ‘मैं यह नहीं करना चाहता।’ मैं प्रोड्यूसर के तौर पर दूसरी फिल्मों से जुड़ा था, लेकिन मैं इसे दोबारा करने के लिए तैयार नहीं था'। उन्होंने कहा कि ‘आवारापन 2’ के साथ भी ऐसा ही हुआ। उन्होंने साफ किया कि सूरी के साथ कोई बड़ा क्रिएटिव मतभेद नहीं था।
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 X Review: 19 साल पुराना दर्द लेकर लौटा 'शिवम पंडित', उम्मीद पर उतरी खरी? ऑडियंस ने बताया फैसला
भट्ट ने आगे कहा, 'एक तो यह कि वह दूसरी फिल्म कर रहे थे। दूसरी बात, ऐसा भी नहीं था कि उन्होंने मुझसे किसी जबरदस्त कहानी पर बात की हो और मैंने कहा हो, 'यह नहीं।' ऐसा कुछ नहीं हुआ। वह इस बारे में सोच नहीं रहे थे, जबकि मैं काफी समय से इस पर काम कर रहा था'। विशेष ने यह बात इंडिया टुडे को एक खास बातचीत में बताई।
-1786712414275.webp)
फ्लॉप रही थी आवारापन
19 साल पहले आई आवारापन (Awarapan) बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन इमरान हाशमी को उनकी परफॉर्मेंस के लिए काफी तारीफ मिली थी, वहीं क्रिटीक्स ने फिल्म को सराहा था। फिल्म को गाने बड़े हिट साबित हुए थे खासकर तेरा मेरा रिश्ता पुराना (Tera Mera Rishta) एक चार्टबस्टर बनकर उभरा।
-1786712432551.webp)
'आवारापन' 2007 में आई एक्शन-क्राइम फिल्म (Action Crime) है। इसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था। इसमें इमरान हाशमी (Emraan Hashmi), श्रिया सरन, मृणालिनी शर्मा और आशुतोष राणा ने काम किया है। फिल्म में, गैंगस्टर शिवम पंडित (हाशमी) को उसका बॉस भरत मलिक (राणा) रीमा (शर्मा) पर नजर रखने का काम सौंपता है, जो मलिक की पाकिस्तानी प्रेमिका है और जिसके बारे में किसी को पता नहीं है।
आवारापन 2 के बारे में
'आवारापन 2' (Awarapan 2) एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसके डायरेक्टर नितिन कक्कड़ हैं। इसे विशेष फिल्म्स के बैनर तले विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। यह 2007 की फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है और इसमें इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी ने काम किया है। फिल्म को एक्स पर अच्छे रिव्यू मिले हैं। वहीं क्रिटीक्स ने भी इसे अच्छे रिव्यू दिए हैं।

