Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझे धुरंधर 2 से कोई...' मुकेश भट्ट ने बताया Awarapan 2 में क्यों हो रही देरी, इस वजह से फंसा मामला

    Updated: Fri, 09 Jan 2026 07:31 PM (IST)

    फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट ने 'आवारापन 2' की रिलीज में हो रही देरी का कारण बताया है। उन्होंने उन अफवाहों का खंडन किया है कि फिल्म 'धुरंधर 2' या 'टॉक्सि ...और पढ़ें

    कब रिलीज होगी आवारापन 2 (फोटो-इंस्टाग्राम)

    कब रिलीज होगी आवारापन 2 (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट काफी समय से आवारापन 2 पर काम कर रहे हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट तो हो गई थी लेकिन इसके बाद मूवी के बारे में कोई खास अपडेट नहीं आया। वहीं कुछ लोगों को लगा कि शायद मेकर्स धुरंधर की सफलता से डरकर इसे अभी रिलीज नहीं करना चाह रहे।

    साल 2007 में आया था पार्ट 1

    अब इस मामले में मुकेश भट्ट ने फाइनली अपनी बात रखी है। निर्माता ने बताया कि फिल्म पर अभी काम बाकी है इस वजह से इसमें देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि वो 'धुरंधर 2' से नहीं डर रहे। बता दें कि 'आवारापन 2' इसी नाम से आई साल 2007 की एक्शन रोमांस ड्रामा फिल्म का सीक्वल है, जिसमें इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे।

    यह भी पढ़ें- Alia Bhatt की शादी में चाचा मुकेश भट्ट को नहीं दिया था न्यौता, अभी तक राहा से भी नहीं मिले नानू

    क्यों टाली गई रिलीज डेट?

    मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि 'आवारापन 2' 13 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी क्योंकि 'धुरंधर पार्ट 2' और यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 19 मार्च को रिलीज हो रही हैं। तो फिर फिल्म रिलीज कब होगी इस पर जवाब देते हुए मुकेश ने कहा, “फिल्म की शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी का एक्सीडेंट हो गया और उनकी सर्जरी हुई, इसलिए 'आवारापन 2' की रिलीज डेट मई या जून तक टाल दी गई है। उन्हें 45 दिनों तक एक्शन करने की इजाजत नहीं है। इसलिए, सभी एक्शन सीक्वेंस बाद में फिल्माए जाएंगे। मुझे 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' से डर नहीं लगता।”

    धुरंधर ने की अच्छी कमाई

    आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' ने भारत में 840 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इसी के साथ ये अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। कन्नड़ सुपरस्टार यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह अखिल भारतीय फिल्म गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'मैं क्या छिछोरी...' मुकेश भट्ट संग Divya Khosla ने लीक की कॉल रिकॉर्डिंग, आलिया के चाचा ने कहा था कुछ ऐसा!