Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Awarapan 2 Teaser: 19 साल पुराने उसी अंदाज में लौटे इमरान हाशमी, कड़क डायलॉग्स के साथ आया 'आवारापन 2' का टीजर

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 12:09 PM (IST)

    Awarapan 2 Teaser: इमरान हाशमी 'आवारापन 2' के टीजर में अपने पुराने लवर बॉय अंदाज और दमदार डायलॉग्स के साथ वापसी कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    दिल जीत लेगा 'आवारापन 2' का टीजर

    दिल जीत लेगा 'आवारापन 2' का टीजर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'दर्द से मेरा पुराना रिश्ता है...' बस इसी एक डायलॉग के साथ अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने के लिए आ रहे हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इमरान एक बार फिर से अपनी उसी लवर एरा वाली इमेज के साथ लौट रहे हैं। 'आवारापन 2' (Awarapan 2) का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया है, जो देखने में काफी दिलचस्प लग रहा है।

    'आवारापन 2' के टीजर में क्या है खास?

    लंबे इंतजार के बाद हाल ही में 'आवारपन 2' (Awarapan 2 Official Teaser) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टीजर में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) का वही अंदाज नजर आ रहा है, जिसने कभी दर्शकों के दिलों में प्यार की चिंगारी पैदा की थी।

    यह भी पढ़ें- हॉरर की दुनिया में लौट रहे हैं Emraan Hashmi, 'आवारापन 2' के बाद रूह कंपाने वाली फिल्म का किया एलान

    Awarapan 3

    प्यार, दर्द और एक्शन के कॉकटेल से सजे इस टीजर की शुरूआत शानदार डायलॉग से होती है, जिसमें इमरान कहते हैं कि, 'कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होतीं... उनकी कहानी दूसरे लोगों के लिए लिखी जाती है'। बाइक पर बैठे इमरान टीजर में दिखते हैं।

    Awarapan 1

    इसके बाद टीजर में इमरान आलिया हामिद (आवारापन में श्रिया सरण द्वारा निभाया गया किरदार) की कब्र के पास बैठे दिखते हैं। मतलब यह है कि इस बार कहानी आवारपन में जहां खत्म हुई, उसके आगे बढ़ती है। 

    दिशा-शबाना आजमी की झलक, दमदार डायलॉग्स

    टीजर में एक और दिलचस्प बात यह है कि इसमें डायलॉग्स शानदार हैं। एक जगह इमरान कहते हुए दिखते हैं कि, 'मौत भी अजीब है, उसने मुझे छुआ भी और अपनाया भी नहीं'। ऐसे कई डायलॉग्स टीजर को और दिलचस्प बना रहे हैं। वहीं टीजर में दिशा पाटनी (Disha Patani) भी नजर आईं हैं।

    खबरें और भी

    Shabana

    फिल्म में दिशा पाटनी इमरान का लव इंट्रेस्ट बनीं नजर आएंगीं। वहीं इसके अलावा टीजर में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi) की भी एक झलक नजर आई है। शबाना आजमी का किरदार काफी इंटेस नजर आ रहा है। फिल्म में वह विलेन के किरदार में दिखने वाली हैं। 

    Disha Awarapan

    टीजर में 'आवारापन' (Awarapan) का आइकॉनिक गाना 'तो फिर आओ' (Toh Phir Aao Song) बजता हुआ नजर आया है, जिसे दोबारा से रीक्रिएट किया गया है। फिल्म को विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है और इसे नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Awarapan 2 में खूंखार विलेन बनेगी 75 साल की एक्ट्रेस, फिर मुकम्मल नहीं होगी Emraan Hashmi की मोहब्बत?