Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Awarapan 2 Trailer: 19 साल बाद 'शिवम पंडित' बन लौटे इमरान हाशमी, खूंखार दिखीं शबाना आजमी; दमदार है ट्रेलर

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 12:37 PM (IST)

    इमरान हाशमी की मचअवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2 Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो गया है और ये ट्रेलर वाकई में दमदार है। ...और पढ़ें

    दमदार है आवारापन 2 का ट्रेलर

    दमदार है आवारापन 2 का ट्रेलर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्लीमौत से मेरा पुराना रिश्ता है... बस यही लाइन है जो 'आवारापन 2' के ट्रेलर को बयां कर रही है। इमरान हाशमी की मचअवेटेड फिल्म आवारापन 2 का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर भले ही छोटा है, लेकिन कम शब्दों में ये ट्रेलर काफी कुछ कह रहा है।

    कैसा है ट्रेलर?

    जी हां, आवारापन 2 के गाने, टीजर और पोस्टर्स के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 19 साल बाद शिवम पंडित की फिर से वापसी हुई है। इमरान हाशमी का वही किरदार फिर से इस ट्रेलर (Awarapan 2 Trailer) में दिखा है। विशेष फिल्म्स ने आवारापन 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर महज 1 मिनट 25 सेकेंड का है। 

    Awarawe

    डार्क, इंटेंस और अपनी नई कहानी के साथ शिवम पंडित इस बार फिर से मुश्किलों में घिरेंगे। ट्रेलर में एक और खास बात यह है कि फिल्म के ओरिजिनल गाने तेरा मेरा रिश्ता पूरे बैकग्राउंड में बजता हुआ सुनाई दे रहा है, जो इसे और अलग बना रहा है। आवारापन 2 के इस ट्रेलर की हाइलाइट शबाना आजमी (Shabana Azmi) भी हैं, क्योंकि शबाना आजमी इस बार फिल्म में विलेन बनी हैं। खलनायक के किरदार में वो काफी दमदार दिख रही हैं, जिनसे शिवम पंडित का सामना होगा।

    Shabana 1

    दमदार किरदारों के साथ जानदार संगीत

    इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) एक बार फिर शिवम पंडित के रूप में लौटे हैं। बदलते वक्त और बढ़ती उम्र के साथ और भी दमदार, जख्मों के निशान लिए हुए, और पहली फिल्म की हर अधूरी कहानी का बोझ अपने कंधों पर उठाए हुए आगे बढ़ते हैं। नफीसा के रूप में शबाना आजमी हर फ्रेम पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराती हैं।

    खबरें और भी

    Disha wq

    फिल्म में जोरावर के रूप में पूरन गब्बी, सिकंदर के रूप में अनिरुद्ध रावल, जयदीप के रूप में सुरेंद्र विक्की, महमूद के रूप में विजयंत कोहली और समर्थ के रूप में अतुल कुमार नजर आएंगे। वहीं फिल्म आवारापन को हमेशा उसके संगीत के लिए याद किया जाता है और इस बार भी मेकर्स ने आवारापन 2 (Awarapan 2 Songs) के संगीत को बरकरार रखा है।  

    फिल्म का संगीत मिथुन, जीत गांगुली, अमाल मलिक, अंकित सचदेवा और वासिफ अहमद ने तैयार किया है, जबकि इसके गीत सईद कादरी, रश्मि विराग, अखिल सचदेवा और सचिन सिंह चंदेल ने लिखे हैं। पहले ही वे जुनून, ये आवारापन और तो फिर आओ (Toh Phir Aao) जैसे गाने दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।

    फिल्म में दिशा पाटनी (Disha Patani) भी नजर आएंगीं। दिशा और इमरान की जोड़ी को देखने के लिए भी दर्शक बेताब हैं। फिल्म को मुकेश भट्ट और विशेष फिल्म्स (Vishesh Films) ने मिलकर बनाया है और नितिन कक्कड़ ने इसे डायरेक्ट किया है। आवारापन 2, (Awarapan 2 Release) 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- इमरान हाशमी की Awarapan 2 सेंसर बोर्ड से हुई पास, 2 घंटे 20 मिनट की फिल्म में बदले गए 9 सीन्स

    यह भी पढ़ें- मोहब्बत की आवाज, दर्द का सैलाब; Awarapan 2 के बाद ट्रेंड में अरिजीत सिंह, इन कल्ट गानों को सुन छलक पड़ेंगे आंसू