यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ayesha Takia Photos: कितनी बदल गई हैं आयशा टाकिया, इन तस्वीरों को देख यकीन नहीं कर पाएंगे आप
Ayesha Takia Shared Old Photos बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया ने इंस्टाग्राम पर कई फोटो शेयर की हैं जो शायद आपने नहीं देखी होंगी। वह काफी क्यूट नजर आ र ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेत्री आयशा टाकिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फोटो या वीडियो अपलोड करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पुराने फोटो की सीरीज शेयर की है, जिसमें वो काफी बदली हुई नजर आ रही हैं। इन फोटो में उनका बचपन, टीनेज, मॉडलिंग के दिनों को देखा जा सकता है।

आयशा टाकिया ने बॉलीवुड में डेब्यू 18 साल की उम्र में किया था। उनकी पहली फिल्म टार्जन: द वंडर कार थी। उनके साथ फिल्म में अजय देवगन और वत्सल सेठ मुख्य भूमिका में थे। उस दौरान फिल्म की शूटिंग का फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

कई फोटो उन्होंने अपने बचपन की शेयर की हैं, जिसमें वो काफी क्यूट नजर आ रही हैं। साथ ही ऐसी भी फोटो हैं, जो उनके टीनएज की हैं। उन्होंने अपनी बहन के साथ पुरानी फोटो भी शेयर की है।

आयशा टाकिया ने अपने मॉडलिंग के दौरान की फोटो भी शेयर की है। उन्होंने कई ऐसी फोटो शेयर की हैं, जिन्हें आपने कभी देखा नहीं होगा। आप फोटो में पुरानी आयशा टाकिया को देख सकते हैं। साथ में उन्होंने अपनी मां के साथ भी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो काफी क्यूट नजर आ रही हैं। इसके अलावा उनकी नर्सरी क्लास की भी फोटो सामने आई है। कई फोटो उनकी स्ट्रगलिंग के दिनों की हैं।

आयशा ने चुनर उड़ उड़ जाए के सेट सेट की फोटो भी शेयर की है, जो फाल्गुनी पाठक के हिट म्यूजिक वीडियो के शूट के दौरान की है। तस्वीर में वह तृषा कृष्णन और सैंटिनो मोरिया के साथ हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में बताया कि वह म्यूजिक वीडियो की शूट के दौरान 15 साल की थीं।
खबरें और भी

उन्होंने इसी गाने से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने 18 साल की उम्र में 2004 में आई टार्जन: द वंडर कार से बॉलीवुड में कदम रखा। इसी फिल्म के लिए उन्होंने बेस्ट डेब्यू एक्टर के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। वह वांटेड, डोर, नो स्मोकिंग, दिल मांगे मोर, फुल-एन-फाइनल, सलाम-ए-इश्क और पाठशाला में भी नजर आई हैं।

आयशा टाकिया की आखिरी फिल्म वांटेड थी, जिमसे में सलमान खान के साथ नजर आई थीं। उन्होंने 2009 में समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजिमी के बेटे फरहान आजिमी के साथ शादी रचाई थी। दोनों का एक बेटा भी है।
(सभी फोटो- आयशा टाकिया इंस्टाग्राम)