विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान की इस हिरोइन की सबसे ताज़ा तस्वीर देख कर आप shocked हो जाएंगे

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sun, 26 Feb 2017 07:54 AM (IST)

अभी हाल ही में खबर आई थी कि आएशा अब फिर से फिल्मों में आने वाली है और उनकी अगली फिल्म 'बोरीवली का ब्रुसली' होगी जिसमें करीब 6 महीने और लगेंगे।

सलमान की इस हिरोइन की सबसे ताज़ा तस्वीर देख कर आप shocked हो जाएंगे
सलमान की इस हिरोइन की सबसे ताज़ा तस्वीर देख कर आप shocked हो जाएंगे

 मुंबई। आएशा टाकिया पिछले कुछ घंटों में सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं। इसलिये नहीं कि उनकी कोई नहीं फिल्म आने वाली है बल्कि एक तस्वीर को लेकर जो तेज़ी से वायरल हो गई है। इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई शॉक्ड है।

दरअसल गुरूवार की रात को मुंबई में एक कैफे से जुड़ा इवेंट हुआ था और इस मौके पर कई सारे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के साथ आएशा भी दिखीं। आमतौर पर फिल्मी इवेंट्स पर कम ही आती हैं लेकिन कल जब वो मीडिया के सामने आईं तो उनको पहचानना मुश्किल हो गया। उनका चेहरा बहुत ही अलग था और लिप्स कुछ अलग ही कहानी कह रहे थे। हकीकत क्या है ये आयेशा ने नहीं बताया लेकिन उनके फोटो तेज़ी से वायरल हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आयशा ने संभवत अपने होठों की सर्जरी करवाई लेकिन कुछ गलत हो गया।

दिशा पटानी की खुली ड्रेस पर कमेंट करने वालों को मिला ये तगड़ा जवाब

साल 2004 में टार्ज़न द वंडर कार से करियर शुरू करने वाली आएशा को तब काफी लोकप्रियता मिली थी जब उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म वांटेड में काम किया था। काफी समय से वो बॉलीवुड से दूर हैं और बताया जाता है कि अपने तीन साल के बेटे मिखाइल की देखभाल में उनका ज़्यादा वक्त जाता है।

Exclusive : बोरीवली की ब्रूस ली में ये वांटेड गर्ल आएगी नज़र 

अभी हाल ही में खबर आई थी कि आएशा अब फिर से फिल्मों में आने वाली है और उनकी अगली फिल्म 'बोरीवली का ब्रुसली' होगी जिसमें करीब 6 महीने और लगेंगे।