विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत, मंदिर परिसर से शेयर की तस्वीर

Published: Mon, 22 Jan 2024 02:10 PM (IST)

Ayodhya Ram Mandir Consecration हिंदी फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन साउथ के थलाइवा रजनीकांत और क्रिकेट की दुनिया के ...और पढ़ें

प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत, (X Image)
प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का अयोध्या में भव्य समारोह किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर पूरे देश से लोग शामिल हुए है। राजनीति, उद्योग से लेकर फिल्म जगत तक, लगभग सभी क्षेत्रों के नामी चेहरे प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए।

हिंदी फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन, साउथ के थलाइवा रजनीकांत और क्रिकेट की दुनिया के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जैसे बड़े सेलिब्रिटी ने समारोह में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: रणबीर-आलिया और कटरीना-विक्की एक फ्रेम में आए नजर, प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भक्ति में हुए लीन

आदिपुरुष डायरेक्टर पहुंचे अयोध्या

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में इनके अलावा आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत भी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर से अपनी एक फोटो भी शेयर की है। इसके साथ ही कैप्शन में ओम राउत ने कहा, योध्यापति राम लला की जय। जय श्री राम।

खास है आदिपुरुष और अयोध्या का रिश्ता

ओम राउत का प्राण प्रतिष्ठा में शामिल खास है, क्योंकि बीते साल उन्होंने अपनी फिल्म आदिपुरुष के लिए काफी चर्चा बटोरी थी। उन्होंने आदिपुरुष के प्रमोशन की शुरुआत के लिए राम जन्म भूमि को चुना था। यहां तक कि आदिपुरुष का टीजर लॉन्च भी अयोध्या में किया गया था, जिसके लिए एक ग्रैंड इवेंट ऑर्गेनाइज किया गया था।

यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: रणबीर कपूर से अमिताभ बच्चन तक, हाथों में निमंत्रण लिए पहुंचे सितारे, लाइन में लगकर मंदिर में ली एंट्री

प्रचार का मिला फायदा

आदिपुरुष के प्रचार के दौरान ओम राउत ने अयोध्या और राम मंदिर को खास तवज्जों दी। हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म बुरी तरह पिट गई, लेकिन रामायण के नाम से प्रमोशन करने का फिल्मों को काफी फायदा मिला। आदिपुरुष भले ही फ्लॉप रही थी, लेकिन ओपनिंग डे पर फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था, जो प्रमोशन की वजह से मुमकिन हो पाया था।

ये स्टार्स पहुंचे राम मंदिर

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले वीआईपी गेस्ट की बात करें तो लिस्ट में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, अभिषेक बच्चन, कंगना रनोट, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, रोहित शेट्टी, राम चरण, चिरंजीव, अनु मलिक, सोनू निगम और शंकर महादेवन पहुंचे।  सोनू निगम और शंकर महादेवन ने प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर परिसर में भजन गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।