विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Munjya के बाद अब 'Vampires' पर फिल्म ला रहे दिनेश विजान, आयुष्मान खुराना और रश्मिका की जोड़ी आएगी नजर

Published: Wed, 26 Jun 2024 12:34 PM (IST)

मेकर्स के बीच फ्रेश जोड़ी को लेने का एक ट्रेंड सा चल गया है। वहीं एक्सपेरिमेंट के लिहाज से ये ...और पढ़ें

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना इस फिल्म में साथ आएंगे नजर
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना इस फिल्म में साथ आएंगे नजर

HighLights

  1. 'वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर' में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना
  2. मुंज्या के बाद दिनेश विजान की चौथी हॉरर कॉमेडी फिल्म
  3. मेकर्स के बीच फ्रेश जोड़ी को लॉन्च करने की होड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुंज्या की आपार सफलता के बाद आदित्य सतपोदर और दिनेश विजान एक और धमाका करने वाले हैं। मेकर्स एक और हॉरर कॉमेडी फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म का टाइटल 'वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर' दिया गया है।

फिल्म में कथित तौर पर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आ सकती है। रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म भी कनेक्टेड होगी और दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा होगी। दिनेश विजान को वैसे भी अब इस फील्ड का मास्टर कहा जा सकता है। उन्होंने साल 2018 में स्त्री से शुरुआत की। इसके बाद वो भेड़िया और फिर मुंज्या लेकर आए।

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिनेश विजान ने आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना को लीड रोल के लिए लॉक कर लिया है। फिल्म की कहानी वैम्पायर्स पर बेस्ड होगी। आयुष्मान खुराना और दिनेश विजन ने इससे पहले बाला में भी साथ काम किया है। फिल्म के प्लॉट पर काफी समय से बात चल रही थी और अब मेकर्स इसे इस साल के अंत तक फ्लोर्स पर ले जाने की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़ें: Border 2: इस दिन से शुरू होगी 'बॉर्डर 2' की शूटिंग, सनी देओल और आयुष्मान खुराना प्ले करेंगे ये कैरेक्टर

पहली बार पर्दे पर नजर आएगी ये जोड़ी

अभी इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखा जा रही है और जल्द ही इसका प्री-प्रोडक्शन काम शुरू हो जाएगा। इस साल के अंत तक नवंबर में शूटिंग शुरू हो सकती है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे।

वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर की शूटिंग शुरू करने से पहले आयुष्मान खुराना,करण जौहर की अनटाइटल्ड स्पाई थ्रिलर और अनुराग सिंह की बॉर्डर 2 की शूटिंग खत्म करेंगे। वहीं रश्मिका मंदाना इन दिनों अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा 2 की शूटिंग रैप अप करेंगी। पुष्पा 2 की रिलीज डेट पहले 15 अगस्त 2024 तय की गई थी। हालांकि इसे बाद में पोस्टपोन कर दिया गया। अब फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: 'थोड़ा हसाएंगे,थोड़ा तोड़ेंगे', Sara Ali Khan और आयुष्मान खुराना पहली बार पर्दे पर मिलकर मचाएंगे धमाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।