Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ayushmann Khurrana Birthday: रोमांटिक हुईं ताहिरा कश्यप, लिखा- 'मैं आपके लिए सुबह 4 बजे तक डांस कर सकती हूं'

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 01:35 PM (IST)

    Ayushmann Khurrana Birthday एक्टर आयुष्मान खुराना आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी ताहिरा ने उन्हें रोमांटिक अंदाज में बर्थडे ...और पढ़ें

    Ayushmann Khurrana And Tahira Kashyap (Photo Credit: Instagram)
    Ayushmann Khurrana And Tahira Kashyap (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. आज 39वां जन्मदिन मना रहे हैं आयुष्मान खुराना
    2. पत्नी ताहिरा ने रोमांटिक अंदाज में किया विश
    3. आयुष्मान के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ayushmann Khurrana Birthday: एक्टर आयुष्मान खुराना आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस से लेकर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी खास मौके पर उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी आयुष्मान को अनोखे अंदाज में बर्थडे विश करके बधाई दी है।

    ताहिरा ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

    आयुष्मान खुराना को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए पत्नी ताहिरा कश्यप ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में ताहिरा आयुष्मान के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक रोमांटिक सा पोस्ट भी लिखा है। शेयर की गई तस्वीरों में ताहिरा साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, आयुष्मान ब्लैक कुर्ते में नजर आ रहे हैं। ताहिरा इन तस्वीरों में आयुष्मान पर अपना प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Ayushmann Khurrana Birthday: फिल्में फ्लॉप होने पर शादियों में गाने लगे थे आयुष्मान, इस मूवी ने बदली किस्मत

    वहीं, तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा

    'जन्मदिन मुबारक हो मेरे सोलमेट, मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं। केवल आप ही हैं, जिनके लिए मैं सुबह 4 बजे तक डांस कर सकती हूं और हमने ऐसा किया भी है। हालांकि, एक समय के बाद मेरे पैर लड़खड़ा रहे थे, लेकिन बसंती नहीं रुकी। आप अपने आस-पास के सभी लोगों के लिए बहुत सारी खुशियां लाते हैं। आपके जैसा कोई नहीं है। हाल-ए-दिल ऐलान करती हूं, मैं तुमसे प्यार करती हूं। तुम्हारी सच्ची प्रेमी।

    View this post on Instagram

    A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap)

    आयुष्मान संग इन सेलेब्स ने किया कमेंट

    ताहिरा के इस पोस्ट पर आयुष्मान ने कमेंट कर अपनी पत्नी का आभार जताया है। एक्टर ने लिखा 'इस जन्मदिन को इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद, खूबसूरत सोल'। जैसे ही ताहिरा ने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट किया, फैंस से लेकर कई सेलेब्स ने इस पर कमेंट किया। नीति मोहन ने कमेंट करते हुए लिखा 'कपल गोल्स और बेस्ट पार्टी होस्ट्स। वहीं, दिव्या खोसला कुमार और नकुल मेहता ने इस पोस्ट पर दिल वाला इमोजी शेयर किया है।

    आयुष्मान ने मनाया था 'ड्रीम गर्ल 2' का जश्न

    आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी खुशी के मौके पर आयुष्मान जश्न मनाते हुए नजर आए थे। इस पार्टी में फिल्म डायरेक्टर राज शांडिल्य और अनन्या पांडे भी दिखाई दीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'ड्रीम गर्ल 2' की कामयाबी के बीच पहले पार्ट ने पूरे किए 4 साल, आयुष्मान खुराना ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट