यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dream Girl 2 की एडवांस बुकिंग के पहले दिन बिके इतने टिकट, क्या गदर 2 को देगी टक्कर
Dream Girl 2 आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे जल्द फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म साल 2019 में आई ड्रीम गर्ल का सीक्वल है जो बॉक्स ...और पढ़ें

HighLights
- 25 अगस्त को सिनेमाघरों में Dream Girl 2
- रविवार से शुरू हुई थी फिल्म की एडवांस बुकिंग की
- अब तक लगभग 26886 टिकट बेचे है
नई दिल्ली, जेएनएन। Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना एक बार फिर पर्दे पर पूजा बनकर लौट रही है। आयुष्मान खुराना एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ 25 अगस्त को सिनेमाघरों में Dream Girl 2 से दस्तक देने वाले हैं।
ये फिल्म साल 2019 में आई ड्रीम गर्ल का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। ऐसे में ड्रीम गर्ल 2 से भी दर्शकों को उम्मीदें है। रविवार से फिल्म की एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो चुकी थी। ऐसे में एडवांस बुकिंग को लेकर एक अपडेट सामने आया है।
कितने बिके ड्रीम गर्ल 2 के टिकट
महज दो दिन बाद यानी 25 अगस्त शुक्रवार को फिल्म आप लोगों के नजदीकी सिनेमा हॉल में लगने वाली है। फिल्म की स्टारकास्ट जमकर प्रमोशन कर रही है। इसी बीच अब फिल्म के पहले दिन की एडवांस बुकिंग को लेकर खुलासा हुआ है। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म अपने शुरुआती दिन में अब तक लगभग 26886 टिकट बेचे है।

गदर 2 और ओएमजी 2 से टकराएगी पूजा
बता दें, इन दिनों सिनेमाघरों में सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 और अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 का मुकाबला हो रहा है। इस रेस में तारा और सकीना आगे हैं। दोनों की फिल्म ने लगभग 400 करोड़ की कमाई की है। तो वहीं दूसरी हिट फिल्म ओएमजी 2 ने 120 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में इस शुक्रवार को इन दिनों फिल्मों से ड्रीम गर्ल 2 टकराने के लिए तैयार है।
'जमनापार' गाना रिलीज
ड्रीम गर्ल 2 इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में मूवी का तीसरा गाना 'जमनापार' भी रिलीज हुआ है, जिसमें आयुष्मान अपने पूजा अवतार में नजर आ रहे हैं। वह लहंगा पहने अपनी अदाएं दिखाते नजर आ रहे हैं। आयुष्मान के पहले कभी न देखे गए अवतार को देखकर फैंस शॉक रह गए हैं। इस गाने में विजय राज और मनजोत सिंह भी नजर आ रहे हैं।