Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ayushmann Khurrana ने लोकप्रियता मिलते ही ताहिरा कश्यप से किया था ब्रेकअप, इस कारण लौटना पड़ा उल्टे पांव

    Updated: Tue, 23 Apr 2024 10:20 AM (IST)

    बॉलीवुड में कई एक्टर्स ऐसे हैं जिनकी लव स्टोरीज फैंस का दिल छू जाती है। इन अभिनेताओं में आयुष्मान खुराना का भी नाम शुमार है जिन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम ...और पढ़ें

    Ayushmann Khurrana ने लोकप्रियता मिलते ही ताहिरा कश्यप से किया था ब्रेकअप/ Photo- Instagram
    Ayushmann Khurrana ने लोकप्रियता मिलते ही ताहिरा कश्यप से किया था ब्रेकअप/ Photo- Instagram

    HighLights

    1. आयुष्मान खुराना ने ताहिरा कश्यप से किया था ब्रेकअप
    2. लोकप्रियता मिलने पर कर लिया था आयुष्मान ने ताहिरा से ब्रेकअप
    3. छह महीने बाद इस वजह से उनके पास लौटकर गए थे एक्टर

    जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। बॉलीवुड में कई एक्टर्स ऐसे हैं, जिनकी बतौर कपल मिसाल दी जाती है। उनकी लव स्टोरी फैंस को भी खूब भाती है। इन ही कपल्स में से एक हैं आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप, जिनके प्यार की कहानी स्कूल टाइम से शुरू हुई और शादी के मंडप तक पहुंची।

    जब आयुष्मान खुराना फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तो उस दौरान भी ताहिरा ने उनका साथ नहीं छोड़ा।

    हालांकि, खुद आयुष्मान ने अब एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें शुरुआत में प्रसिद्धि मिली थी, तो उन्होंने सीधा जाकर ताहिरा कश्यप से ब्रेकअप कर लिया था। वह उनके पास वापस क्यों लौटे इसकी वजह भी आयुष्मान खुराना ने बताई।

    लोकप्रिय होते ही ताहिरा कश्यप से किया था ब्रेकअप

    ग्लैमर की दुनिया में प्रसिद्धि मिलना यूं तो कठिन होता है, लेकिन उससे ज्यादा मुश्किल होता है, उस लोकप्रियता के मिलने के बाद अपने पांव जमीन पर बनाए रखना। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने एक साक्षात्कार में बताया कि, ' जब उन्हें नई-नई प्रसिद्धि मिली थी, तो उन्होंने सीधे ताहिरा कश्यप जो अब उनकी पत्नी हैं, लेकिन पहले गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं, उनसे ब्रेकअप कर लिया था।

    यह भी पढ़ें: Ayushmann Khurrana Birthday: शादी के वक्त आयुष्मान के अकाउंट में थे इतने रुपए, बोर्ड एग्जाम में किया था प्रपोज

    वह बताते हैं कि मैं 17-18 साल का था, जब प्रसिद्धि से मेरा सामना हुआ था । तब इंटरनेट मीडिया नहीं था। मैं कॉलेज के फेस्टिवल में भाग लेते-लेते रियलिटी शो तक पहुंच गया था, पहले प्रतिभागी, फिर उसी शो में एंकर और जज बन गया था। मुझे लोगों से काफी अटेंशन मिल रहा था। चंडीगढ़ में प्रसिद्ध हो गया था । मैंने ताहिरा से ब्रेकअप कर लिया यह कहकर कि मुझे जिंदगी जीनी है'।

    खबरें और भी

    इस वजह से उल्टे पांव लौटे थे आयुष्मान

    आयुष्मान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "छह महीने एक साल बाद मैं उनके पास वापस आ गया कि यह अटेंशन मुझसे नहीं संभल रही है। रियलिटी शो में एक साल तक लोकप्रियता मिलती है। अगले साल उसमें कोई और विजेता बनता है और लोग आपको भूल जाते हैं। फेम बहुत ही अस्थाई होता है।

    अब इंटरनेट मीडिया पर तो सफलता मिलने से पहले ही कुछ लोगों को प्रसिद्धि मिल जाती है। कुछ लोग तो ऐसे हैं, जो फेमस हैं, लेकिन कुछ कमा नहीं रहे हैं। प्रसिद्धि के साथ डील करना कठिन है। मैं तो यही कहता हूं कि खुद को गंभीरता से न लें। हर दिन सीखने वाला होता है। कुछ सीखो अपनी मिट्टी से जुड़े रहो"।

    यह भी पढ़ें: Aayushmann Khurrana ने फिल्म 'अनेक' के शिलांग शेड्यूल को किया ख़त्म, वीडियो शेयर कर दी जानकारी