Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tahira Kashyap Birthday: आयुष्मान खुराना ने ताहिरा के बर्थडे पर शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, लिखा ये खास मैसेज

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 21 Jan 2024 03:54 PM (IST)

    Happy Birthday Tahira Kashyap बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप आज अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। दोनों की शादी को 16 साल स ...और पढ़ें

    ताहिरा कश्यप का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)
    ताहिरा कश्यप का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tahira Kashyap Birthday: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप बी टाउन के सबसे क्लासी कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर कर प्यार लुटाते रहते हैं। अब हाल ही में आयुष्मान ने वाइफ के जन्मदिन पर कई रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं और साथ ही प्यार भरा नोट भी लिखा है।

    ताहिरा कश्यप ने मनाया 41वां जन्मदिन

    आयुष्मान खुराना की पत्नी फिल्म डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर ताहिरा कश्यप आज 21 जनवरी को अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें कई लोग जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ऐसे में आयुष्मान भी अपना प्यार दिखाने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ कोजी होते हुए रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।

    यह भी पढ़ें: Ayushmann Khurrana को मिला राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण, 22 जनवरी को होंगे शामिल

    इस पोस्ट में आयुष्मान खुराना ने ताहिरा कश्यप के साथ तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें कपल पूल के किनारे मस्ती करते नजर आ रहा है। पहली फोटो में दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा 'यह उसका जन्मदिन है, उम्म ताहिरा कश्यप'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

    सेलेब्स और फैंस ने किया कमेंट

    आयुष्मान खुराना के इस पोस्ट को करने के बाद ईशा गुप्ता, शहनाज गिल समेत कई सेलेब्स ने भी ताहिरा को बर्थडे विश किया। इसके अलावा फैंस ने भी कमेंट में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। एक यूजर ने लिखा 'ये तस्वीरें बहुत सुंदर हैं, नजर ना लगे'। एक अन्य ने लिखा 'पावर कपल'।

    खबरें और भी

    आयुष्मान खुराना का वर्क फ्रंट

    आयुष्मान खुराना के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिनेता आखिरी बार 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके विपरीत अनन्या पांडे थीं। फिल्म में अनु कपूर, परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह और असरानी भी अहम भूमिकाओं में थे। इसके अलावा ऐसी खबरें आ रही हैं कि आयुष्मान, जेपी दत्ता की 'बॉर्डर 2' में सनी देओल के साथ शामिल हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: 'बॉक्स ऑफिस पर सफलता से ज्यादा स्वादिष्ट और कुछ नहीं', Ayushmann Khurrana के लिए ये साल रहा बहुत खास