Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup 2023: रियल लाइफ में क्रिकेटर रह चुके हैं ये फिल्मी सितारे, एक ने Virat Kohli के साथ खेला क्रिकेट

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 07:00 PM (IST)

    Bollywood Celebrities Cricketers मौजूदा समय हर तरफ क्रिकेट का खुमार छाया हुआ है। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली ...और पढ़ें

    असल जिंदगी में क्रिकेट खेल चुके हैं ये सेलेब्स (Photo Credit-Jagran)
    असल जिंदगी में क्रिकेट खेल चुके हैं ये सेलेब्स (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. असल जिंदगी में क्रिकेट खेल चुके हैं ये सेलेब्स
    2. एक ने विराट कोहली के साथ इस स्तर पर खेला क्रिकेट
    3. फिल्मों भी निभा चुके हैं क्रिकेटर की भूमिका

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने जगह बना ली है। खिताबी भिड़ंत के लिए आने वाले रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) का आमना-सामना होना है। इस महामुकाबले के लिए फैंस के साथ-साथ कई बॉलीलवुड सेलेब्स भी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

    क्रिकेट और बॉलीवुड का नाता काफी पुराना है, कई सेलेब्स फिल्मों में क्रिकेटर की भूमिका को निभा चुके हैं तो कई अन्य फिल्मी सितारे रियल लाइफ में क्रिकेटर रह चुके हैं। ऐसे में हम आपको इस लेख में उन बॉलीवुड सेलेब्स के नाम बताने जा रहे हैं, जिन्होंने असल जिंदगी में किसी न किसी लेवल पर क्रिकेट खेला है।

    अंगद बेदी

    दिवंगत भारतीय क्रिकेट बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी का नाम बॉलीवुड के दमदार कलाकारों की लिस्ट में शामिल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंगद अपनी पिता की तरह क्रिकेट में भी महारथी रहे हैं।

    दरअसल एक्टिंग और मॉडलिंग करियर की शुरुआत से पहले अंगद ने अच्छे लेवल तक क्रिकेट खेला है। बतौर क्रिकेटर अंगद दिल्ली के लिए अंडर 16 और 19 क्रिकेट खेल चुके हैं। इतना ही नहीं वेब सीरीज 'इनसाइड ऐज' में वह अपना क्रिकेट का हुनर भी दिखा चुके हैं।

    खबरें और भी

    हार्डी संधू

    रणवीर सिंह की फिल्म '83' में मदनलाल की भूमिका अदा करने वाले पंजाबी सिंगर और एक्टर हार्डी संधू का क्रिकेट से पुराना नाता है। सिर्फ रील लाइफ में नहीं बल्कि रियल लाइफ में हार्डी प्रोफेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। दरअसल पंजाब की तरफ से हार्डी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है।

    इतना ही नहीं टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन और सुरेश रैना के साथ भी हार्डी क्रिकेट खेल चुके हैं। लेकिन चोट की वजह से साल 2007 में हार्डी ने क्रिकेट को छोड़ दिया और फिर सिंगर के तौर पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई।

    सैयामी खेर

    बी टाउन की फेमस एक्ट्रेस के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें सैयामी खेर का नाम जरूर शामिल होगा। सैयामी खेर के सोशल मीडिया पर हैंडल पर इस बात की जानकारी आसानी से मिल जाएगी कि उन्हें क्रिकेट से बेशुमार प्यार है। सैयामी ने स्कूल लेवल पर काफी क्रिकेट खेला है। इतना ही नहीं बड़े स्तर पर वह महाराष्ट्र की स्टेट टीम में बतौर क्रिकेटर खेल चुकी हैं।

    बताया ये भी जाता है कि नेशनल टीम में चयन के लिए सैयामी खेर का नाम भी फाइनल हुआ था, लेकिन उन्होंने एक क्रिकेटर के अलावा एक्ट्रेस बनना पसंद किया। हाल ही में अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'घूमर' में सैयामी खेर एक क्रिकेट का रोल अदा कर चुकी हैं।

    साकिब सलीम

    हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार साकिब सलीम बड़े पर्दे पर 'ढिशूम और 83' में फिल्म एक क्रिकेटर का किरदार निभा चुके हैं। जिस स्कील के साथ बड़े पर्दे पर सलीम ने क्रिकेट का हुनर दिखाया है, उसी तरह असल जिंदगी में वह इस खेल में नाम कमा चुके हैं।

    फिल्म 83 के प्रमोशन के दौरान साकिब सलीम ने इस बात का खुलासा किया था कि वह स्कूल लेवल पर क्रिकेट खेल चुके हैं। साकिब ने ये भी बताया कि वह एक क्रिकेटर बनना चाहते थे और उन्होंने टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली के साथ अंडर-12 क्रिकेट भी खेला है।

    आयुष्मान खुराना

    बॉलीवुड के सबसे दमदार कलाकारों के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें आयुष्मान खुराना का नाम जरूर शामिल होगा। एक्टिंग के अलावा क्रिकेट में भी आयुष्मान खुराना काफी टैलेंटेड रहे हैं। हाल ही में 'ड्रीम गर्ल 2' के प्रमोशन के दौरान आयुष्मान ने इस बात की जानकारी दी थी-

    हर किसी की तरह मुझे भी क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है। शुरुआत में काफी क्रिकेट खेलता था। इतना ही नहीं कॉलेज में मैं अंडर-19 लेवल तक क्रिकेट खेल चुका हूं। बता दें कि अपनी डेब्यू फिल्म 'विक्की डोनर' में आयुष्मान खुराना ने एक क्रिकेटर की भूमिका अदा की।

    अपारशक्ति खुराना

    अपने बड़े भाई आयुष्मान खुराना की तरह अपारशक्ति खुराना का भी क्रिकेट से काफी पुराना नाता रहा है। बताया जाता है कि हरियाणा के लिए अपारशक्ति अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं। इस दौरान वह हरियाणा क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे हैं और कई प्रोफेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में उन्होंने टीम का नेतृत्व किया है।

    मालूम हो कि स्टार स्पोर्ट्स पर एक स्पोर्ट्स एंकर के तौर पर अपारशक्ति खुराना ने अपने करियर की शुरुआत की है।

    ये भी पढ़ें- World Cup 2023: Tiger 3 पर वर्ल्ड कप फाइनल का साया, Salman Khan की फिल्म के कलेक्शन पर पड़ेगी मार?