Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranveer Allahbadia के पॉडकास्ट में इन्वाइटेड नहीं थे B Praak, ट्रोलिंग के बाद डिलीट किया पोस्ट?

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sat, 15 Feb 2025 10:57 AM (IST)

    मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया पिछले कई दिनों से समय रैना के शो में दिए बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। मामले के दौरान कई सेलेब्स ने रणवीर के स्टेटम ...और पढ़ें

    Ranveer Allahbadia के पॉडकास्ट में B Praak को नहीं मिला इनविटेशन?
    Ranveer Allahbadia के पॉडकास्ट में B Praak को नहीं मिला इनविटेशन?

    HighLights

    1. बी प्राक ने शो से किया था इनकार
    2. अब सिंगर ने डिलीट किया वायरल पोस्ट
    3. सोशल मीडिया पर लोगों ने किए ये दावे

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहाबादिया की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद यूट्यूबर से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। यूट्यूबर समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अश्लील कमेंट करने के बाद से उनको लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। रणबीर पर कानून भी अपना शिकंजा कसता जा रहा है।

    इसी दौरान हमने देखा था कि बी प्राक ने वीडियो जारी कर बताया था कि उन्हें यूट्यूबर के पॉडकास्ट में बुलाया गया था मगर घटना के बाद उन्होंने शो में जान से मना कर दिया था। अब बी प्राक से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लोगों का दावा है कि उन्हें शो में बुलाया ही नहीं किया गया था।

    क्या है वायरल वीडियो का सच?

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में कहा जा रहा है कि बी प्राक को कभी भी यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में बुलाया ही नहीं गया था। वीडियो में कहा जाता है, ‘रणवीर इलाहाबादिया ने सबसे बड़ा गुनाह कर दिया। सिंगर बी प्राक ने भी बहती गंगा में हाथ धो दिया। उनको इनवाइट ही नहीं किया था।’ वीडियो में आगे यह भी दावा किया जाता है कि सिंगर बी प्राक ने अब उस ट्वीट को भी डिलीट कर दिया है।

    वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स का दावा है कि उनके पास किसी का कॉल आया था। वो कहता है, हमने तो बी प्राक को कभी बुलाया ही नहीं था। हालांकि जागरण इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 'शर्म आती है,' अश्लील कमेंट विवाद में राजपाल यादव के निशाने पर Ranveer Allahbadia, कॉमेडियन ने लगाई फटकार

    क्या कहा था बी प्राक ने?

    बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया की कंट्रोवर्सी के बाद सिंगर बी प्राक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था, ‘मुझे बीयरबाइसेप्स पर एक पॉडकास्ट में आना था, हमने उसे कैंसिल कर दिया। क्यों? क्योंकि हम सब देख रहे हैं कि उनकी सोच कितनी दयनीय है। समय रैना के शो में उन्होंने जिन शब्दों का यूज किया है।’

    View this post on Instagram

    A post shared by Vinamre Kasanaa (@dostcast)

    सिंगर ने आगे कहा था, ‘ये हमारी संस्कृति नहीं है और ना ही ये हमारा कल्चर है। आप अपने पेरेंट्स के बारे में कौन सी कहानी बता रहे हैं? कौन सी बातें कर रहे हैं? क्या ये कॉमेडी है? बिल्कुल नहीं।’ बी प्राक ने आगे कहा था, ‘शो में लोगों को गालियां देना, गालियां सिखाना, ये कौन सी पीढ़ी है? मुझे समझ नहीं आ रहा है।’

    मामले पर चल रही जांच

    मालूम हो कि इस कंट्रोवर्सी को लेकर समय रैना, अपूर्वा मखीजा और रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई हैं। जबकि मुंबई पुलिस इन दोनों की तलाश में लगातार छानबीन कर रही है। दूसरी तरफ अपूर्वा मखीजा ने पुलिस पूछताछ में अपना बयान भी दिया है।

    ये भी पढ़ें- 'अब संभाल नहीं पा रहा हूं...'विवाद से परेशान होकर Samay Raina ने उठाया बड़ा कदम, कहा- 'मेरा मकसद हंसाना था'