यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anant-Radhika के प्री वेडिंग में पहुंचे बी प्राक ने रणवीर संग शेयर की तस्वीर, एक्टर ने ऐसे किया पोस्ट पर रिएक्ट
अनंत और राधिका के प्री वेडिंग का पहला फंक्शन आज 1 मार्च को है। ये फंक्शन 3 मार्च तक चलने वाले हैं। इस प्री वेडिंग में देश विदेश से कई लोग शामिल होने क ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात का जामनगर सितारों से सज गया है। आज 1 मार्च को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो गई है। सितारे इस उत्सव में भाग लेने के लिए जामनगर पहुंच गए हैं। सिर्फ स्टार्स ही नहीं, बल्कि बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग समेत कई विदेशी लोग भी इस फंक्शन में शामिल हुए हैं।
मशहूर गायक बी प्राक भी इस फंक्शन के लिए वहां पहुंचे हैं। अब उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वेडिंग पार्टी की एक झलक शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने रणवीर संग तस्वीर शेयर की है।
बी प्राक ने शेयर की रणवीर संग फोटो
1 मार्च को बी प्राक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में दोनों सितारे कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, रणवीर ने सिंगर को अपनी बाहों में कसकर पकड़ रखा है। दूसरी तस्वीर में रणवीर और बी प्राक गले मिलते हुए दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
इस पोस्ट को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, 'पिछली रात के बारे में। क्या स्टार, क्या इंसान, क्या जीवंतता और परफेक्ट पार्टी स्टार्टर रणवीर सिंह पाजी, लव यू, प्यार और सम्मान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद'।
रणवीर ने भी दिया ऐसा रिएक्शन
बी प्राक के इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने भी अपना रिएक्शन शेयर किया है। रणवीर ने लिखा, 'लव यू पाजी, बड़ा मजा आया, रौनक आ गई महफिल में आपकी बदौलत'।
बता दें कि आज इंटरनेशनल पॉप आइकन रिहाना भी स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से धमाल मचाएंगी। इसके अलावा पहले दिन एन इवनिंग इन एवरलैंड थीम होगी, जिसमें ड्रेस कोड 'एलिगेंट कॉकटेल' होगा। अनंत-राधिका के दूसरे दिन के फंक्शन में ड्रेस कोड 'जंगल फीवर' के साथ ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड की मेजबानी की जाएगी। तीसरे दिन दो फंक्शन होंगे