विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baaghi 4 Teaser: कमजोर दिल वाले न देखें 'बागी 4' का टीजर, मारकाट और खूनी खेल से है भरपूर

Published: Mon, 11 Aug 2025 02:24 PM (IST)Updated: Mon, 11 Aug 2025 02:33 PM (IST)

Baaghi 4 Teaser टाइगर श्रॉफ-संजय दत्त स्टारर एक्शन-थ्रिलर बागी 4 का टीजर रिलीज कर दिया गया है जो काफी खौफनाक ...और पढ़ें

टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' का खौफनाक टीजर रिलीज
टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' का खौफनाक टीजर रिलीज

HighLights

  1. बागी 4 का खौफनाक टीजर रिलीज
  2. सोनम- हरनाज ने भी उठाए हथियार
  3. कब रिलीज होगी 'बागी 4'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger Shroff की एक्शन थ्रिलर 'बागी 4' की पहली झलक टीजर के रूप में आखिरकार सामने आ ही गई है। खौफनाक पोस्टर्स को देखने के बाद यह तो तय था कि बागी 4 इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों से ज्यादा खौफनाक होगी और हुआ भी वही। टीजर पूरा खून खराबे से भरा हुआ है। टाइगर श्रॉफ कभी ना देखें गए अवतार में नजर आ रहे हैं।

खौफनाक अवतार में नजर आएंगे टाइगर

टाइगर श्रॉफ की बागी 4 इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है और फिल्म का टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। टीजर में बागी उर्फ टाइगर श्रॉफ इस बार ज्यादा खूनी, घातक और हिंसक हैं और उनका मुकाबला किसी और से नहीं बल्कि संजय दत्त से है, जो एक खूंखार विलेन की भूमिका निभा रहे हैं।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

यह भी पढ़ें- Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ को हुआ इस बात का अफसोस, बागी 4 के टीजर पर दिया बड़ा अपडेट

सोनम-हरनाज भी एक्शन अवतार में

1.49 सेकंड के इस टीजर में से टीजर में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू एक खतरनाक लड़ाई लड़ रहे हैं। टीजर की शुरुआत बैकग्राउंड में टाइगर श्रॉफ की आवाज से होती है, जो बताती है कि उनका प्यार या तो मुसीबत में है या मर चुका है और वह अपने खोए हुए प्यार का बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

टीजर रिलीज करते हुए टाइगर ने लिखा, 'हर आशिक एक विलेन है.. कोई बच नहीं सकता। कोई दया नहीं। खुद को संभालो - एक खूनी, हिंसक प्रेम कहानी शुरू होती है, बागी 4 का टीजर आउट।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी बागी 4

ए. हर्ष द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित बागी 4 में हाई ऑक्टेन और खून खराबे से भरे एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। यह फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जिसमें टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा, हरनाज संधू जैसे कलाकार नजर आएंगे। बागी 4 , बागी फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। बागी 2016 में रिलीज हुई थी जिसके बाद दूसरी किस्त 2018 में और तीसरी किस्त 2020 में रिलीज हुई थी। तीनों हिट रही थीं और अब टाइगर श्रॉफ चौथी फिल्म में सबसे खतरनाक अवतार में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Baaghi 4: 'हर आशिक है खलनायक', 'बागी 4' से संजय दत्त का खूंखार लुक आउट, देखकर कांप जाएगी रूह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।