यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जब Rana Daggubati बन गए मतलबी इंसान, इस बीमारी के कारण 'बाहुबली' एक्टर का हो गया था बुरा हाल
फिल्म बाहुबली में भल्लाल देव की भूमिका से फैंस का दिल जीतने वाले कलाकार राणा दग्गुबाती को भला कौन नहीं जानता। लेकिन आपको शायद इस बात की भनक नहीं होगी ...और पढ़ें

HighLights
- राणा दग्गुबाती अतीत में थे काफी परेशान
- एक्टर का व्यवहार में आ गया था बड़ा बदलाव
- लंबे समय बाद बाहुबली एक्टर ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राणा दग्गुबाती साउथ सिनेमा के उन चुनिंदा फिल्म कलाकारों में से एक हैं, जो दमदार अभिनय के लिए काफी जाने जाते हैं। एक एक्टर के तौर पर राणा का करियर काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिहाज से वह काफी प्रभावित रहे हैं।
हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान राणा दग्गुबाती ने इस बात का खुलासा किया है कि अतीत में एक बीमारी के चलते उनका व्यवहार काफी मतलबी हो गया था और उन्होंने अपने आस-पास के लोगों से बातचीत करना ही बंद कर दिया था।
बीमारी से राणा पर पड़ा काफी अधिक असर
राणा दग्गुबाती ने हाल ही में साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर नाग अश्विन के साथ गुरुग्राम में आयोजित एक खास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बीते समय में अपनी बीमारी को लेकर खुलकर बात की। दरअसल अभिनेता अतीत किडनी और कॉर्निया ट्रांसप्लांट कराया था।

इस समस्या के दौरान उनके व्यवहार काफी हद तक बदलाव आ गए थे और उन्होंने अपने करीबियों से मिलना-जुलना बंद कर दिया। राणा दग्गुबाती ने बताया है- बीमारी शारीरिक रूप से मुझ पर काफी अधिक प्रभाव डाल रही थी, जिसकी बदौलत मेरा व्यवहार काफी हद तक मतलबी हो गया।
खबरें और भी
फिल्म बाहुबली के लिए मैं काफी कड़ी मेहनत कर रहा था, जिसे देखकर लोगों ने मुझसे कई तरह से सवाल पूछे कि मैं ठीक हूं या नहीं, इस वजह से मेरा शहर में रहना काफी कठिन हो गया और मैंने लोगों के साथ दूरी बनाना शुरू कर दिया। अमेरिका के एक खूबसूरत से हॉस्पिटल में मेरा इलाज चला और मैं इस संघर्ष से बाहर आया।
इन मूवीज के लिए जाने जाते हैं अभिनेता
डायरेक्टर एस एस राजामौली की फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 में भल्लाल देव की भूमिका से राणा दग्गुबाती ने अपनी खास पहचान बनाई है। इसके अलावा बेबी, गाजी अटैक, हाथी मेरे साथी और मैं ही राजा मैं ही मंत्री जैसी कई शानदार मूवीज से राणा हर किसी के फेवरेट बने हैं।