Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dev Joshi Space X Starship: बच्चों की फेवरेट बालवीर करेंगे चांद की सैर, 3 लाख लोगों में चुने गए देव जोशी

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Sun, 11 Dec 2022 04:26 PM (IST)

    बच्चों के मोस्ट फेवरेट और टीवी के चर्चित शो बालवीर के चाइल्ड आर्टिस्ट देव जोशी चांद की सैर करने वाले हैं। वह डियर मून मिशन के क्रू मेंबर होंगे। तीन ला ...और पढ़ें

    File Photo of Dev Joshi. Photo Credit: Dev Joshi Instagram
    File Photo of Dev Joshi. Photo Credit: Dev Joshi Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। सब टीवी के चर्तित शो रहे 'बालवीर' के चाइल्ड आर्टिस्ट बालवीर यानी देव जोशी याद हैं आपको? बुराई से बच्चों को बचाने वाले बालवीर अब बड़े हो गए हैं और चंदा मामा से मिलने का मन बनाया है। जी हां बच्चों के फेवरेट बालवीर यानी देव जोशी चांद की सैर करने जा रहे हैं। जापान के अरबपति ने यह ट्रिप फाइनल कर दी है। ट्रिप पर जाने वाले लोगों को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है, जिसमें देव जोशी का भी नाम है।

    3 लाख लोगों में चुने गए देव जोशी 

    जापान के बिलेनियर यासुका मीजावा ने 'डियर मून' मिशन का आगाज किया था। जिसकी सारी टिकट खरीदकर उन्होंने चांद की सैर पर जाने वाले इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे थे। कुल तीन लाख रजिस्ट्रेशन हुए जिसमें से सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की थी। इनमें 8 लोगों को चुना गया, जिसमें देव जोशी का नाम भी शामिल है। इस बात की जानकारी खुद देव जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है। वह इस ट्रिप के लिए बेहद उत्साहित हैं। यासुका के क्रू मेंबर की लिस्ट फाइनल हो चुकी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Dev Joshi (@devjoshi28)

    कई और परमिशन मिलना बाकी

    देव जोशी अगले साल इस ट्रिप के लिए रवाना होंगे। हालांकि, ऐसा कहा गया है कि इस ट्रिप के लिए अभी और अनुमति मिलना बाकी है। इसके बाद ही ट्रिप फाइनल की जाएगी। इस प्रोजेक्ट का नाम स्पेस एक्स स्टारशिप है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Dev Joshi (@devjoshi28)

    दूसरी बार चांद पर जाएगा इंसान

    1972 के बाद यह दूसरी बार होगा जब कोई इंसान या इंसानों की टीम चांद पर पहुंचेगी। हालांकि, अमेरिकी रेगुलेटर्स ने अभी तक इस यात्रा के लिए एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी की स्टारशिप रॉकेट को अनुमति नहीं दी है। इस स्टारशिप को पृथ्वी के आसपास ऑर्बिटल जर्नी के लिए अनुमति नहीं मिली है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: SRI: अलाया एफ ने शुरू की श्रीकांत बोला की बायोपिक फिल्म श्री की शूटिंग, शेयर की सेट से तस्वीर

    यह भी पढ़ें: Actress Nadira: एक रोल ने बदल दी थी जिंदगी, बॉलीवुड की पहली वैम्प जिसने गुमनामी में कहा था दुनिया को अलविदा