Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    साल 2025 में अगर रिलीज होती बाजीगर, तो क्या होती स्टार कास्ट? नए शाह रुख को देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

    Updated: Sat, 24 May 2025 03:04 PM (IST)

    शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की हिट फिल्म बाजीगर (Baazigar Film) का जिक्र सिनेमा लवर्स के बीच अक्सर चलता है। अगर साल 2025 में यह फिल्म बनती तो फिल्म क ...और पढ़ें

    बाजीगर फिल्म की संभावित स्टार कास्ट (Photo Credit- IMDb)
    बाजीगर फिल्म की संभावित स्टार कास्ट (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. शाह रुख खान की बाजीगर को खूब पसंद किया गया
    2. इस फिल्म में शाह रुख की जगह यह एक्टर कर सकता था काम
    3. बाजीगर की पूरी संभावित स्टार कास्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान को बॉलीवुड का बादशाह भी कहा जाता है। फिल्मी करियर में एक्टर ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। किंग खान के फैंस अक्सर उनकी पुरानी फिल्मों को भी देखना पसंद करते हैं। शाह रुख ने कुछ मूवीज को अपने दमदार अभिनय की बदौलत आइकॉनिक बना दिया है। सोशल मीडिया के जमाने में कुछ सुपरहिट फिल्मों की कास्ट को लेकर चर्चा चलती है कि अगर कोई फिल्म आज बनती, तो उसके लीड किरदार की भूमिका हालिया कलाकारों में से कौन अदा कर सकता है।

    शाह रुख का नाम उन चुनिंदा एक्टर की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जिनकी हालिया फिल्मों से लेकर पुरानी आइकॉनिक मूवीज को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। सिनेमा लवर्स के लिए बादशाह पहली पसंद है, जिसे वह कभी भी देख सकते हैं। सवाल खड़ा होता है कि अगर आज के समय में ये हिट फिल्म रिलीज होती, तो इसकी कास्ट में कौन-कौन शामिल होता।

    बाजीगर फिल्म की स्टार कास्ट 

    90 के दशक की आइकॉनिक थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में बाजीगर का नाम जरूर शामिल किया जाता है। साल 1993 में रिलीज हुई इस चर्चित फिल्म ने शाह रुख खान को लोगों के बीच अलग पहचान दिलाई। इसके साथ ही, काजोल और शिल्पा शेट्टी के काम को भी फिल्म में सराहा गया। आज के दौर में फिल्म को बनाया जाता, तो कई पॉपुलर स्टार्स की झोली में इशके पॉपुलर किरदार आ सकते थे।

    Photo Credit- IMDb

    ये भी पढ़ें- 'नस काट लूंगी...' इस एक्ट्रेस ने Shah rukh Khan के साथ पहली मुलाकात में किया था मजाक, डर गए थे सेट पर मौजूद लोग

    शाह रुख के किरदार के लिए रणबीर कपूर

    बाजीगर फिल्म का सबसे महत्वपूर्ण किरदार शाह रुख खान का रहा है। आज के समय में फिल्म को बनाया जाता, तो इस भूमिका के लिए रणबीर कपूर पहली पसंद होते। दरअसल, ब्रह्मास्त्र और एनिमल के बाद रणबीर कपूर की छवि में बदलाव हुआ है और लोगों को भरोसा हो गया है कि वह हर तरह के किरदार को बखूबी निभा सकते हैं। यही कारण है कि शाह रुख की जगह अगर किसी का चयन करना हो, तो रणबीर उनका बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    प्रिया के रोल के लिए पहली पसंद होती आलिया भट्ट

    काजोल ने बादशाह फिल्म में प्रिया का किरदार निभाया, जो एक मजबूत रोल है। अगर उनकी जगह इस रोल को कोई निभा सकता है, तो वह बी टाउन की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट हैं। दरअसल, आलिया ने राजी, गंगूबाई काठियावाड़ी में दमदार काम किया है और इससे अंदाजा लग गया है कि वह हर तरह के किरदार की जरूरत को बखूबी निभा सकती हैं।

    शिल्पा शेट्टी के किरदार को निभा सकती हैं कृति सेनन

    बादशाह फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सीमा का किरदार निभाया, जो शुरुआत में एक हंसती-खेलती लड़की थी, लेकिन बाद में उनका किरदार दुखद मोड़ लेता है। इस भूमिका को शिल्पा ने बेहतरीन ढंग से निभाया। खैर, आज फिल्म बनती तो इस रोल के लिए कृति सेनन परफेक्ट होती। दरअसल, उन्होंने मिमी और बच्चन पांडे जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम किया है।

    ये भी पढ़ें- 'बादशाह' के इस विलेन के साथ Shah Rukh Khan का रीयूनियन, King में धांसू एंट्री से पहले सुहाना ने भेजा गिफ्ट