Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Babil Khan Acting Debut: इरफान खान के बेटे का डेब्यू, अनुष्का शर्मा करेंगी लांच, टीजर वीडियो हुआ जारी

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Mon, 12 Apr 2021 07:45 AM (GMT+05:30)

    फिल्म में तृप्ति डिमरी की भी अहम भूमिका हैl वहीं इसमें स्वस्तिका मुखर्जी भी नजर आएंगीl अनुष्का शर्मा फिल्म अभिनेत्री हैl फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के ब ...और पढ़ें

    वेब सीरीज में बाबिल का नाम बाबिल आई खान हैl
    वेब सीरीज में बाबिल का नाम बाबिल आई खान हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl हाल ही में इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने डेब्यू प्रोजेक्ट का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया हैl अब फिल्म निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ी मेकिंग वीडियो को रिलीज कर दिया हैl इसमें बाबिल खान को देखा जा सकता हैl इसका निर्देशन अन्विता दत्त कर रही हैl इस फिल्म में तृप्ति डिमरी की भी अहम भूमिका हैl वहीं इसमें स्वस्तिका मुखर्जी भी नजर आएंगीl

    इस फिल्म का निर्माण अनुष्का शर्मा कर रही हैl नेटफ्लिक्स और अनुष्का शर्मा की कंपनी ने एक शार्ट वीडियो जारी किया हैl यह फिल्म की मेकिंग पर फोकस करता हैl वीडियो में बाबिल खान, तृप्ति डिमरी, कास्ट और क्रू को देखा जा सकता हैl इसे बर्फीली जगहों पर फिल्माया गया हैl वीडियो को शनिवार को शेयर कर बाबिल खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'तृप्ति डिमरी वापस आ गईl वह है इसमेंl मैं भी हूंl मैं लॉन्च हो रहा हूंl इसका निर्माण बुलबुल की निर्मात्री कर रही हैl हम आपके लिए एक क्वाला लेकर आ रहे हैंl जल्द आ रही हैl यह एक लड़ाई है अपने मां के दिल में जगह बनाने के लिएl'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Babil (@babil.i.k)

    यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया हैl इसे कई लोगों ने पसंद किया हैl इसमें बाबिल का नाम बाबिल आई खान हैl

    इस बारे में बताते हुए अन्विता दत्त ने कहा था, 'यह मां-बेटी के रिश्ते पर आधारित कहानी हैl क्वाला बहुत ही खूबसूरत दिल तोड़ने वाली कहानी है जो अपनी मां का दिल जीतना चाहती हैl मैं बहुत अच्छे लोगों के साथ काम कर रही हूंl इसमें तृप्ति, बाबिल और स्वस्तिका शामिल हैl अनुष्का शर्मा और नेटफ्लिक्स के साथ काम करके मुझे अच्छा लग रहा हैl इसके पहले मैंने बुलबुल बनाई थी और अब क्वाला बना रही हूंl' अनुष्का शर्मा फिल्म अभिनेत्री हैl फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद उन्होंने किसी फिल्म में काम नहीं किया हैl हालांकि उन्होंने कुछ वेब सीरीज का निर्माण किया हैl